{"_id":"637d0c17d0d92a54844a3e81","slug":"three-day-youth-festival-begins-in-igu-from-today-rewari-news-rtk6642283124","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू में तीन दिवसीय युवा उत्सव का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू में तीन दिवसीय युवा उत्सव का आगाज आज से
विज्ञापन
हिंडोला उत्सव को लेकर रिहर्सल करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू ) में 23 नवंबर से शुरु हो रहे तीन दिवसीय युवा उत्सव हिंडोला 2.0 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इसका शुंभारभ महाभारत सीरियल में युधिष्ठर की भूमिका निभाने वाले और वर्तमान में रोहतक स्थित पंडित लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) के वाइस चांसलर गजेन्द्र चौहान बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। युवा उत्सव में आईजीयू सहित इससे संबंधित रेवाड़ी और महेन्द्रगढ़ जिले के करीब 34 महाविद्यालयों के 2600 विद्यार्थी 45 विधाओं में अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस दौरान सबसे ज्यादा केएलपी कॉलेज रेवाड़ी व आरपीएस कॉलेज महेन्द्रगढ़ के प्रतिभागी ले रहे है। इसके लिए सभी कॉलजों के प्रतिभागियों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। युवा उत्सव को लेकर आईजीयू प्रबंधन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली है। विभिन्न मंचों पर साज सज्जा के साथ शासन प्रशासन से लेकर शिक्षाविदों तक निमंत्रण भी दे दिया गया है। प्रतिभागियों ने प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत अपनी रिहर्सल भी पूरी कर ली है। प्रतिभागी कॉलेजो को कोड नंबर दे दिया गया है। प्रतियोगिता में किसी भी कॉलेज का नाम नहीं लिया जाएगा उनको उनके कोड नंबर से संबोधित किया जाएगा। विजेताओं व संस्थाओं के नाम की घोषणा उत्सव के अंतिम दिन 25 नवंबर को की जाएगी।
5 सेक्शन में आयोजित होंगे इवेंट्स
युवा महोत्सव में लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा जोर दिया गया है। इसमें 45 विधाओं में हर तरह के सेक्शन में इवेंट होंगे। जिसमें प्रतिभागी को अपनी प्रतिभा दिखाने को बेहतर अवसर मिलेगा। म्यूजिक कैटेगरी में क्लासिकल म्यूजिक, वोकल सोलो, लाईट इंडियन सोलो, वेस्टर्न सोलो, ग्रुप सांग इंडियन, ग्रुप सांग वेस्टर्न, वेस्टर्न इंस्टुमेंटल सोलो, हरियाणवी रागिनी, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, हरियाणवी पॉप, हरियाणवी ग्रुप सांग शामिल है। डांस कैटेगरी में क्लासिकल डांस, ग्रुप डांस, ग्रुप डांस हरियाणवी, हरियाणवी डांस सोलो, शामिल है। थिएटर कैटेगरी में मिमिक्री, सोलो एक्ट, वन एक्ट प्ले, वन एक्ट प्ले संस्कृत, स्क्टि हरियाणवी, माइम, नुक्कड़ नाटक व हरियाणवी शॉर्ट फिल्म के इवेंट होंगे। लिटरेरी कैटेगरी में एलोकेशन, हिंदी कविता पाठ, पंजाबी कविता पाठ, डिबेट हिंदी, डिबेट इंग्लिश, संस्कृत डिक्लेमेशन, संस्कृत श्लोक उच्चारण, क्विज व फाइन आर्ट्स कैटेगरी में ऑन स्पॉट पेंटिंग कोलाज, पोस्टर मेंकिग, क्ले मॉडलिंग, काटूनिंग, रंगोली, फोटोग्राफी व मेंहदी शामिल है।