फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three-day state level children's festival begins at Bal Bhawan from today, participants will spread the colors of art

Rewari News: बाल भवन में आज से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बाल महोत्सव का आगाज, प्रतिभागी बिखेरेंगे कला के रंग

Wed, 04 Dec 2024 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 04 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three-day state level children's festival begins at Bal Bhawan from today, participants will spread the colors of art
बाल भवन को रेवाड़ी के इतिहास एवं संस्कृति से जुड़ी चित्रकारी से सजाते हुए कलाकार।
रेवाड़ी। मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में वीरवार से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को बाल भवन में आयोजित बैठक में इन तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बाल महोत्सव का उद्घाटन परिषद के जिला प्रधान तथा उपायुक्त अभिषेक मीणा बतौर मुख्य अतिथि करेंगे। उद्घाटन सत्र में राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव डॉ. सुषमा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगी तथा परिषद के कार्यकारिणी से जुड़े लोग उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय बाल महोत्सव में विभिन्न आयु वर्गों के अंतर्गत बीस विधाओं के करीब तीन हजार मंडलस्तरीय विजेताओं के बीच मुकाबले होंगे। हरियाणा भर से पधारने वाले प्रतिभागियों व प्रभारियों के ठहरने की व्यवस्था आस्था कुंज में की गयी है। महोत्सव की प्रतियोगिताओं के लिए बाल भवन में चार मंच तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में निर्णायक मंडल तथा आयोजन समिति को तीन दिवसीय महोत्सव की प्राथमिकताओं के अलावा सभी प्रभार सौंपे गए। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से इस महोत्सव में आने वाले प्रतिभागियों के लिए बाल भवन को रेवाड़ी के इतिहास एवं संस्कृति से जुड़ी चित्रकारी से विशेष रूप से सजाया गया है। रेवाड़ी को राज्यस्तरीय महोत्सव की मेजबानी लगातार दूसरे साल सौंपी गई है।


महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 6 मंडलों अंबाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक व करनाल मंडल के एकल क्लासिकल नृत्य, समूह नृत्य, समूह गान, एकल गान, वन एक्ट प्ले के मंडल स्तरीय प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल करने वाले 1216 विजेता विद्यार्थी करेंगे। साथ ही राज्य के सभी जिलों से जिलास्तर पर कला गतिविधियों में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे बच्चे सीधे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग, स्केचिंग, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, दिया व मोमबत्ती सजावट, थाली-कलश सजावट, बेस्ट ड्रामेबाज, फन गेम्स, हस्तलेखन, रंगोली, भाषण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 1188 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। वहीं इस बार जिला रेवाड़ी से 148 बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। महोत्सव का संचालन 4 मंचों से किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि महोत्सव के लिए विभिन्न मंचों की रगाई-पुताई के साथ उन्हें सजाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं बाल भवन की दीवारों पर भी पीतल की नगरी रेवाड़ी को दशति चित्रों सहित विभिन्न तरह के चित्रों को उकेरा जा रहा है। ताकि विभिन्न जिलों से आने वाले विद्यार्थियों को रेवाड़ी के बारे में चित्रों से भी जानकारी मिल सके। इसी के साथ विभिन्न मंडलों व जिलों से आए बच्चों, अध्यापकों और उनके अभिभावकों के लिए ठहरने, खाने-पीने की भी व्यवस्था की जा रही है।



3 दिनों के कार्यक्रमों का ये रहेगा शेड्यूल
बाल महोत्सव के दौरान कुल 4 वर्गों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम वर्ग में कक्षा से 5 वीं तक के विद्यार्थी, द्वितीय वर्ग में कक्षा 6 वीं से लेकर 8 वीं तक के विद्यार्थी, तृतीय वर्ग में कक्षा 9वीं व 10 के विद्यार्थी और चतुर्थ वर्ग में कक्षा 11 वीं व 12 वीं के विद्यार्थी शामिल रहेंगे। महोत्सव के प्रथम दिन 5 दिसंबर द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए देशभक्ति समूह गीत, प्रथम व द्वितीय वर्ग के लिए बेस्ट ड्रामेबाज, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए सोलो डांस, तृतीय वर्ग के लिए क्विज व चतुर्थ वर्ग के लिए क्विज, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए ग्रुप डांस, पोस्टर मेकिंग और स्केचिंग ऑन द स्पॉट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन 6 दिसंबर को द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए एकल गीत, प्रथम वर्ग के लिए फैंस ड्रेस, प्रथम व द्वितीय वर्ग के लिए क्ले मॉडलिंग, प्रथम वर्ग के लिए कार्ड मेकिंग, द्वितीय वर्ग के लिए दिया व कैंडल डेकोरेशन, प्रथम व द्वितीय वर्ग के लिए हिंदी व अंग्रेजी सुलेख लेखन और तृतीय, चतुर्थ वर्ग के लिए थाली पूजन व कलश डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं महोत्सव के अंतिम दिन 7 दिसंबर को तृतीय वर्ग के लड़कों व लड़कियों के लिए फन गेम्स, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ वर्ग के लिए सोलो क्लासिकल डांस व चतुर्थ वर्ग के लिए वन एक्ट प्ले व थियेटर प्ले, प्रथम व द्वितीय वर्ग के लिए सोलो डांस, द्वितीय वर्ग के लिए क्विज, तृतीय वर्ग व चतुर्थ वर्ग के लिए डिक्लेरेशन कॉन्टेस्ट और प्रथम व द्वितीय वर्ग के लिए ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed