फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   three arrested for betting on cricket in rewari

Rewari News: क्रिकेट पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार, बंगलुरू और कोलकाता की टीमों के मैच पर लगा रहे थे सट्टा

Thu, 27 Apr 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
three arrested for betting on cricket in rewari
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस को चकमा देने के लिए सट्टेबाज नए-नए तरीके अपना रहे हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक ढ़ाबा के सामने कार में बैठकर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन लोगों को अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) रेवाड़ी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कार और मोबाइल भी बरामद किए हैं। तीनों के खिलाफ कसौला थाना में केस दर्ज कराया गया है।

सीआईए रेवाड़ी की टीम बुधवार की शाम को दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव काठूवास ढ़ाबा के सामने कार में बैठ कर बंगलुरू और कोलकाता की टीमों के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे है। सीआईए की टीम मौके पर पहुंची तो एक सलेरियो कार खड़ी दिखाई दी। कार में तीन युवक क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवा रहे थे। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें काबू कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम गांव लोधाना निवासी शिव कुमार और गांव काठूवास निवासी मदन व सुनील बताया। आरोपियों से सात मोबाइल और एक कैलकुलेटर भी बरामद किया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed