{"_id":"5f9857af8ebc3e9bc819432d","slug":"three-armed-masked-men-made-300-m-from-the-highway-police-booth-rewari-news-rtk580341942","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हथियारबंद नकाबपोशों ने हाईवे पुलिस बूथ से 300मी.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हथियारबंद नकाबपोशों ने हाईवे पुलिस बूथ से 300मी.
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे संख्या- 48 पर पुलिस बूथ से महज 300 मीटर की दूरी पर रूध फ्लाइओवर के नीचे तीन हथियारबंद बदमाश कंपनी कर्मचारी का अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद 25 किमी. दूर धारूहेड़ा में खरखड़ा कट के पास फेंककर फरार हो गए। बदमाश कर्मचारी की कार, लैपटॉप व तीन हजार की नकदी सहित अन्य सामान लूट ले गए। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन सवाल है कि पुलिस बूथ के पास भी बदमाश लूट व अपहरण जैसी लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं तो बाकी जगहों पर लोग कितने सुरक्षित हैं। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि बदमाशों में खाकी का खौफ खत्म हो चुका है। बदमाश स्कॉर्पियों गाड़ी में सवार होकर आए थे।
कार में सीएनजी डलवाने आया था सुरेश
जानकारी के अनुसार सिरसा निवासी सुरेश वर्तमान में बावल क्षेत्र के गांव पीथनवास में बने फ्लैट्स में रहता है और गुरुग्राम में नौकरी करता है। सोमवार देर शाम वह रूध पुल के पास हाईवे पर स्थित पंप पर अपनी अरटिका गाड़ी में सीएनजी डलवाने के लिए गया था। सीएनजी डलवाने के बाद वह रूध पुल के नीचे गाड़ी साइड में खड़ी कर लघुशंका के लिए रुक गया, जैसे ही गाड़ी में बैठने लगा तो हाथों में पिस्तौल लिए तीन नकाबपोशों ने सुरेश का अपहरण कर उसको उसकी ही गाड़ी में पीछे वाली सीट पर बांधकर डाल दिया। बदमाशों ने मारपीट करते हुए सुरेश की गाड़ी, लैपटॉप व तीन हजार रुपये की नकदी लूटने के बाद उसे मसानी बैराज से थोड़ा आगे जाकर हाईवे पर ही खरखड़ा कट के पास फेंक दिया। कुछ देर बाद गश्त करती हुई धारूहेड़ा पुलिस पहुंची तो सुरेश ने आपबीती सुनाई।
25 किमी. में 16 हाईवे सुरक्षा पुलिस बूथ..सफर असुरक्षित क्यों
दिल्ली-जयपुर हाईवे देश के व्यस्तम राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक है, बावजूद इसके धारूहेड़ा से लेकर बावल तक आए दिन लूट की वारदात हो रही हैं। धारूहेड़ा व बावल के बीच 25 किमी. के इस सफर को सुरक्षित बनाने के लिए 16 हाईवे पुलिस सुरक्षा बूथ बनाए गए हैं, प्रत्येक पर पुलिसकर्मी तैनाती का दावा भी किया जाता है, लेकिन वारदातों में कोई कमी नहीं आ रही है। मसानी बैराज के पास निखरी, संगवाड़ी फ्लाईओवर के पास, साल्हावास व रूध पुल के पास लगातार वारदात हो रही हैं। ऐसे में सवाल है कि आखिर कब खाकी का अपराधियों में खौफ हो पाएगा।
विज्ञापन
सुरेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
धर्मबीर सिंह, एसएचओ, बावल
-फोटो- 5, 6