{"_id":"69fcd75e57e1e464d404a7ca","slug":"three-accused-arrested-with-illicit-liquor-ahead-of-by-election-rewari-news-c-198-1-rew1001-238051-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: उपचुनाव से पहले अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: उपचुनाव से पहले अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 07 May 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 07 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर निकाय और पंचायती राज के उपचुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी हेमेंद्र मीणा के निर्देश पर चले विशेष अभियान में पुलिस ने 55 बोतल अवैध शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने गांव खटावली निवासी अजय कुमार को 28 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। सेक्टर-3 चौकी पुलिस ने यूपी के अमरोहा जिले के गांव कायस्थान निवासी गौरव कुमार को 13 बोतल और थाना मॉडल टाउन पुलिस ने उत्तम नगर निवासी विजयपाल को 13 बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या डायल-112 पर दें।