फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested in temple theft case

Rewari News: मंदिर में चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in temple theft case
फोटो: 8रेवाड़ी। मंदिर में चोरी करने के मामले में तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। संवाद
बावल (रेवाड़ी)। गांव रायपुर स्थित मंदिर में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में बावल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

गिरफ्तार तीनों आरोपी राजस्थान के खैरथल तिजारा जिले के रहने वाले हैं। इनमें खेड़ाती निवासी मोहित (18), बासली निवासी सचिन (20) और महावीर निवासी खेड़ा ठाकरान (24) शामिल हैं। तीनों आरोपी राजस्थान से बाइक पर सवार होकर आए थे।
विज्ञापन

गिरफ्तारी के बाद चोरों ने थाने में पुलिस और वहां मौजूद लोगों के सामने कान पकड़कर माफी मांगी। डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मंदिर की रेकी की थी। इसके बाद 6 जनवरी की रात चोरी की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल पुलिस ने पुजारी पं. सत्यनारायण की शिकायत पर केस दर्ज कर किया था। डीएसपी ने बताया कि अब पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेगी। इसके बाद मंदिर से चोरी किए गए सामान और चोरी में प्रयोग की गई बाइक को बरामद करने के अलावा अन्य मामलों में आरोपियों की संलिप्तता का पता लगाया जाएगा। आरोपियों को झाबुआ के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed