फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested in case of snatching mobile phone and cash

Rewari News: मोबाइल फोन और नकदी छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 18 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in case of snatching mobile phone and cash
फोटो : 06पकड़े गए तीनों आरोपी। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने रेलवे चौक के पास से एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व नकदी छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बीकानेर निवासी संदीप उर्फ बच्ची, मोहल्ला मुक्तिवाड़ा रेवाड़ी निवासी हेमंत और गांव रामपुरा निवासी संजू उर्फ दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना हुआ एक मोबाइल फोन व 600 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

महेंद्रगढ़ के गांव गुढ़ा निवासी सुरेन्द्र कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 15 मार्च को रात के समय वह अपने गांव जाने के लिए रेवाड़ी रेलवे चौक से रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तीन युवक उसकी जेब से मोबाइल फोन व नकदी छीन कर भाग गए। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed