फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested for cheating Rs 1.50 lakh through credit card

Rewari News: क्रेडिट कार्ड से 1.50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Mar 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for cheating Rs 1.50 lakh through credit card
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने मोहल्ला जसवंत नगर कुतुबपुर निवासी एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से 1.50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी हरींद्र सिंह सेठी, दिल्ली के गुरु नानक नगर निवासी करन दीप व दिल्ली की जेजे काॅलोनी निवासी रेहान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके आरोपी हरींद्र सिंह सेठी व करनदीप सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, आरोपी रेहान को पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन




गत 13 मार्च को मोहल्ला जसवंत नगर कुतुबपुर निवासी विपिन कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है, उसे चालू नही किया था। गत 2 मार्च को मोबाइल फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपने आप को एसबीआई बैंक से अजय जोशी बताते हुए उससे क्रेडिट कार्ड चालू करने बारे कहा, जिस पर उसने मना कर दिया। इसके बाद उसने कॉलर से क्रेडिट कार्ड से 1061 रुपये का चार्ज कटने बारे पूछा तो उसने झूठे झांसे में फंसाकर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने को बोला। इसके बाद उसने क्रेडिट कार्ड से 657 रुपये 67 पैसे तेल डलवाया और उसी दिन 796 रुपये 29 पैसे गैस सिलेंडर की ऑनलाइन पेमेंट की थी। उसके बाद उसका कार्ड ब्लॉक हो गया। इसके बाद उसने अजय जोशी से सम्पर्क किया तो एक कस्टमर केयर नम्बर देकर बात करने लिए कहा। इसके बाद उसके पास क्रेडिट कार्ड की पेमेन्ट 1 लाख 50 जहर 347 रुपये भरने का मैसेज आया। बताया कि उसके क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 50 जहर 347 रुपये की धोखा धड़ी की गई है। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में प्रयोग की गई सभी फर्जी सिम दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी हरीन्द्र सिंह सेठी द्वारा अपने दो साथी करन दीप व रेहान के माध्यम से साइबर फ्रॉड करने वाले लोगों को उपलब्ध करवाई गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed