फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Threatened to burn scrap contractor alive, case against three

स्क्रैप ठेकेदार को जिंदा जला देने की दी धमकी, तीन पर केस

Thu, 27 Jan 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Threatened to burn scrap contractor alive, case against three
बावल। बावल स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक स्क्रैप ठेकेदार को जिंदा जला डालने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कसौला थाना पुलिस ने मामले में 3 पर नामजद केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव बनीपुर निवासी सतीन्द्रपाल ने बताया कि उन्होंने अभी हाल ही में औद्योगिक क्षेत्र की एसएफएल कंपनी में स्क्रैप का ठेका लिया है। 1 फरवरी से उसे कंपनी में काम शुरू करना है, लेकिन उससे पहले ही इसी कंपनी में स्क्रैप का काम लेने वाले गांव जड़थल निवासी पवन चेची, पातुहेड़ा निवासी सतीश पहलवान व जड़थल निवासी उमेश ने धमकी दी कि अगर कंपनी से ठेका नहीं छोड़ा तो जिंदा जलाकर मार देंगे। सतीन्द्रपाल का आरोप है कि इससे पहले उसके पार्टनर प्रमोद को भी धमकी दी गई थी। जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। मामला स्क्रैप से जुड़ा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही असली सच्चाई पता चल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed