फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   This time 11124 new votes were made in the district, total voters were 717691

Rewari News: इस बार जिले में 11124 नई वोट बनी, 717691 हुए कुल वोटर

Sun, 03 Mar 2024 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
This time 11124 new votes were made in the district, total voters were 717691
रेवाड़ी। जिले की नई वोटर लिस्ट का भी प्रकाशन किया जा चुका है, जिले में 11824 नई वोट बनाई गई है। जिले में अब 7 लाख 17 हजार 691 मतदाता हो चुके है, जिनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या महिला मतदाताओं से 32 हजार ज्यादा है। यह मतदाता अब आने वाले चुनावों में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में 1000 की जनसंख्या में 679 नागरिक मतदाता हैं। कुल 781 मतदान केंद्र बनाए हुए हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में कर्मचारी नए वोटरों के बनाए गए वोटर कार्ड को बाई पोस्ट भेजने के कार्य में लगे हुए है। जिला निर्वाचन कार्यालय के इंचार्ज नायब तहसीलदार अजय यादव ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद नए वोटरों के डिजीटल वोटर कार्ड तैयार कर लिए हैं, जिनकों बाई पोस्ट वोटर्स के निवास पते पर भेजा जा रहा है। निर्वाचन आयोग की ओर से युवाओं एवं महिलाओं को नए वोट बनवाने पर आकर्षक उपहार देने की अनूठी पहल की गई थी, जिसमें ड्रॉ में लैपटॉप, स्मार्टफोन और पेन ड्राइव दिए जाने थे। जिले में 5 मतदाताओं ने नया वोट बनवाने पर पैन ड्राइव जीता है। 2 जनवरी 2004 से एक जनवरी 2006 के बीच जन्मे युवाओं व महिलाओं तथा जनवरी, अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को नए वोट बनवाने काअवसर प्रदान किया गया था। वोटर लिस्ट से 4810 नाम भी काटे गए हैं।
विज्ञापन


नया वोट बनवाने पर इनको मिला इनाम निर्वाचन

आयोग की ओर से चुनाव से पहले नया वोट बनावाने के लिए युवाओं व महिलाओं ने लिए आकर्षक उपहार योजना शुरू की गई थी। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद उपहार देने के लिए ड्रा निकाला गया, जिसमें गांव लिसाना निवासी 30 वर्षीय भारती यादव, बूढ़पुर निवासी 23 वर्षीय नेहा व शेखपुर शिकारपुर निवासी 26 वर्षीय प्रीति ने पैन ड्राइव जीता है। इसके अलावा 18 से 21 वर्ष के वोटरों में गांव बालधन कला निवासी विनीता व गांव भडंगी निवासी सुमित ने पैन ड्राइव जीता है।
विज्ञापन


मतदाता सूची में विवरण जांचने का मौका

भारत चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को मतदाता सूचि में अपना नाम सहित अन्य विवरण जांचने के लिए अंतिम मौका दिया है। मतदाता इसे ऑनलाइन अपने कंप्यूटर या मोबाइल से कर सकते हैं। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के लिए आपको अपने राज्य एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के नाम, अपना प्रथम एवं अंतिम नाम, जन्म तिथि और आयु की जानकारी देनी होगी। चुनाव आयोग की वेबसाइट वोटर्सईसी आईजीओवीइन पर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस विधानसभा में कितने मतदाता

रेवाड़ी विधानसभा 246801

कोसली विधानलभा 246432

बावल विधानसभा 224458
पुरुष 374867
महिलाएं 342824
थर्ड जेंडर 5



नए बने वोटर कार्ड

11824 लोगों ने नया वोटर कार्ड बनवाया है, इनमें

रेवाड़ी विधानसभा 3869

बावल विधानसभा 3390
कोसली विधानसभा 4538



मृत व्यक्तियों के नाम काटे

रेवाड़ी विधानसभा 1322

कोसली विधानसभा 2495
बावल विधानसभा 993
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed