{"_id":"661eb929cbbf5efb1e013388","slug":"thieves-took-away-scorpio-by-breaking-the-lock-incident-captured-in-cctv-rewari-news-c-198-1-rew1001-203313-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: लॉक तोड़कर स्कार्पियो ले गए चोर, घटना सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: लॉक तोड़कर स्कार्पियो ले गए चोर, घटना सीसीटीवी में कैद
Tue, 16 Apr 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 16 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में 5 मिनट के अंदर हाईटेक तरीके से स्कार्पियो का लॉक तोड़कर चोर ले गए। चोर आई-20 कार में सवार होकर आए थे। स्कार्पियो चार माह पहले ही खरीदी गई थी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यादव नगर निवासी इंद्रजीत यादव ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर हैं।
उन्होंने 4 माह पहले करीब 20 लाख रुपये में स्कॉर्पियो कार खरीदी थी। फिलहाल वह शहर के सेक्टर-4 में किराये पर रहते हैं। घर के बाहर स्कॉर्पियों खड़ी थी। सुबह जब वह उठे तो घर के बाहर खड़ी गाड़ी गायब थी। इंद्रजीत ने सूचना पुलिस को दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस के अलावा सीआईए की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसमें आई-20 कार में सवार होकर आए दो चोर कार चोरी करते हुए दिखाई दिए। सुबह 2 बजकर 55 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट के बीच वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।