फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thieves stole TV, fans, DBR and other items from a government school.

Rewari News: सरकारी स्कूल से टीवी, पंखे, डीबीआर समेत अन्य सामान ले गए चोर

Tue, 14 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole TV, fans, DBR and other items from a government school.
फोटो : 4कालाका गांव के सरकारी स्कूल में जांच के लिए पहुंची पुलिस। संवाद
भिवाड़ी। गांव कालाका स्थित सरकारी विद्यालय का ताला तोड़ और दरवाजे उखाड़ कर चोर टीवी, पंखे, डीबीआर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्कूल पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई और इसकी जानकारी शिक्षिका अंजना सक्सेना को दी।
विज्ञापन

अंजना सक्सेना ने स्कूल पहुंचकर देखा कि चोर स्कूल से 50 इंच का एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर, टेबल, छत के पांच पंखे, स्टाफ और प्रिंसिपल की कुर्सियां सहित अन्य कीमती सामान ले गए हैं। चोरों ने लैब, प्रिंसिपल रूम और स्टोर रूम के दरवाजे उखाड़ दिए और ताले तोड़ डाले।
विज्ञापन


अंजना सक्सेना ने बताया कि दो वर्ष में स्कूल में चोरी की यह चौथी घटना है। इससे पहले भी गैस सिलेंडर, चूल्हा, दो म्यूजिक सिस्टम सहित अन्य सामान चोरी हो चुके हैं। इस सत्र में स्कूल स्टाफ ने सीएसआर के तहत विद्यार्थियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान जुटाया था जो अब चोर ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दो साल में चार बार चोरी होने के बावजूद पुलिस ने न तो चोरों को पकड़ा और न ही चोरी हुआ सामान बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर भिवाड़ी थाना अधिकारी देवेंद्र प्रसाद शर्मा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। स्कूल प्रशासन ने थानाधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर चोरी गए सामान की बरामदगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed