फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thieves broke the lock and took away chairs, taps and cables from the bank

Rewari News: ताला तोड़कर बैंक की कुर्सियां टोंटी और केबल ले गए चोर

Fri, 20 Sep 2024 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Sep 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the lock and took away chairs, taps and cables from the bank
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सर्कुलर रोड पर कुछ माह पूर्व शिफ्ट हुए ग्रामीण बैंक का ताला तोड़कर चोर घुस गए और बाथरूम की टोंटी, कुर्सियां व केबल चुरा ले गए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के सर्कुलर रोड स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मुख्य प्रबंधक जगदीश प्रसाद ने कहा कि सुबह के समय जब वह और स्टाफ बैंक में पहुंचे तो बैंक के मेन गेट का ताला टूटा मिला।
विज्ञापन

देखने से ऐसा लग रहा था कि चोरों ने दूसरे ताले को खोलने की कोशिश की थी। चोरी का अंदेशा होने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया और पुलिस की मौजूदगी में ही बैंक के दूसरे ताले को खोला गया तो अंदर बिल्कुल सही था। जब बाथरूम को खोला गया तो उसका एक्जास फैन उखड़ा था और टोंटी गायब थी। बताया कि अंदेशा है कि ताला नहीं खुलने पर चोर बाथरूम का फैन उखाड़ कर अंदर घुसे। दरवाजा बैंक की तरफ से बंद होने के कारण चोर दरवाजे को नहीं खोल पाए और टोंटी, कुर्सियां व केबल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाथरूम में एक पत्थर मिला जिससे चोरों ने दरवाजा तोड़ने की कोशिश की होगी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच में जुटी है ताकि आरपियों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed