फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Thieves break into oil pipeline near Rohdai, case filed

रोहडाई के निकट चोरों ने पाइपलाइन में लगाई सेंध, मुकदमा दर्ज

Thu, 19 Aug 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Thieves break into oil pipeline near Rohdai, case filed
रेवाड़ी। जिले से गुजर रही तेल पाइपलाइन की लगातार पेट्रोलिंग व निगरानी के बावजूद सेंधमारी की वारदात थम नहीं रही हैं। चोरों ने गांव रोहडाई के निकट एक बार फिर तेल की पाइपलाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी का प्रयास किया है। रोहडाई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रोहडाई के निकट से गुजर रही इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड की तेल पाइपलाइन में दो इंच का पाइप का टुकड़ा लगा हुआ मिला है। तेल कंपनी के अधिकारी इसे तेल चोरी का प्रयास बता रहे हैं। इससे पहले गांव पहराजवास के निकट से भी चोर लाखों रुपये का तेल चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में आईओसीएल पाइपलाइन के सहायक प्रबंधक सचेत यादव ने बताया है कि बुधवार को पेट्रोलिंग मैन सुनील कुमार को गांव रोहडाई के निकट पाइपलाइन के ऊपर मिट्टी खोदी हुई मिली। उन्होंने कस्सी से मिट्टी हटाई तो पाइपलाइन पर दो इंच का पाइप का टुकड़ा लगा हुआ मिला। सूचना के बाद कंपनी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि चोरों द्वारा पाइपलाइन से तेल चोरी का प्रयास किया गया था। सूचना के बाद रोहडाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सचेत यादव की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी लग चुकी है सेंध
29 जुलाई को चोरों ने कांडला-पानीपत क्रूड तेल की पाइपलाइन में गांव पहराजवास व रसूलपुर के निकट सेंध लगाकर लाखों रुपये का तेल चोरी कर लिया था। फरवरी माह में गांव भड़ंगी के निकट से भी चोरों ने पाइपलाइन में दो इंच का वाल्व लगाकर तेल चोरी किया था। इसके बाद अप्रैल माह में बावल थाना क्षेत्र में पाइपलाइन से तेल चोरी की वारदात सामने आई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। इसके बाद जून में झज्जर के गांव चांदपुर के निकट भी तेल कंपनी के अधिकारियों ने पाइपलाइन में एक वाल्व लगा हुआ पकड़ा था। बार-बार सामने आ रहे तेल चोरी के मामलों से पाइपलाइन की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

50 स्थानों पर लग चुकी सेंध, 105 हो चुके गिरफ्तार
इंडियन आयल की पाइपलाइन में सेंध लगाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। बीते एक साल के दौरान लगभग 50 के स्थानों पर तेल पाइपलाइन में सेंध लगाई जा चुकी है। साथ ही 113 आरोपी इसमें नामजद किए जा चुके हैं। इतना ही नहीं, 105 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। बावजूद इसके वारदात नहीं थम रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed