Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be no water shortage; supply will be regular for three days during Diwali.

Rewari News: नहीं होगी पानी की किल्लत, दिवाली पर तीन दिन नियमित होगी आपूर्ति

Sun, 01 Nov 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
There will be no water shortage; supply will be regular for three days during Diwali.
रेवाड़ी। दिवाली पर शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7, 8 और 9 नवंबर को नियमित पानी की आपूर्ति की जाएगी। विभाग ने त्योहार के दौरान लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की है। इससे घरों में सफाई, धुलाई और अन्य जरूरी कामों के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

दिवाली के दौरान घरों और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई का काम बड़े स्तर पर किया जाता है। इस दौरान सामान्य दिनों की तुलना में पानी की खपत बढ़ जाती है। लोग घरों की सफाई, फर्श और आंगन की धुलाई, वाहनों की सफाई तथा अन्य घरेलू कार्यों के लिए अधिक पानी का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में त्योहार के समय जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने 3 दिन नियमित जलापूर्ति करने का निर्णय लिया है। इन तीनों दिनों में पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी, ताकि लोगों को त्योहार की तैयारियों में किसी तरह की दिक्कत न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की इस व्यवस्था से दिवाली से पहले और त्योहार के दौरान सफाई के कामों में लोगों को सुविधा मिलेगी। विभाग का प्रयास है कि त्योहार के समय पेयजल और घरेलू जरूरतों के लिए लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से नहरी पानी पर निर्भर
शहर में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से नहरी पानी पर निर्भर है। शेड्यूल अनुसार जेएलएन नहर में 23 अक्तूबर को पानी चलना बंद हो गया था। नहर में अब 14 नवंबर को खूबडू हेड से पानी छोड़ा जाना है। नहर में 24 दिन पानी बंद रहेगा और 14 दिन पानी चलता है। अब लगभग तीन सप्ताह से अधिक समय की इस नहर बंदी के दौरान शहर में जल संकट की स्थिति पैदा न हो, उपलब्ध पानी को 14 नवंबर तक चलाया जा सके, इसलिए जनस्वास्थ्य विभाग ने कटौती का शेड्यूल तैयार कर लिया है।


खुबडू में 5 वाटर टैंक, मगर 15 दिन ही स्टोरेज क्षमता
लिसाना जलघर यहां 3 बड़े वाटर टैंक बने हुए हैं, जहां से शहर के वार्ड नंबर 24 से 32 तक पानी सप्लाई किया जाता है। लिसाना में बने टैंक नंबर-1 में 762.46 लाख लीटर, टैंक नंबर-2 में 762.46 लाख लीटर व टैंक नंबर-3 में 405.75 लाख लीटर पानी की क्षमता है। राहत की बात है कि इन वाटर टैंकों की स्टोरेज क्षमता बेहतर होने के कारण इन वार्डों में फिलहाल पानी का संकट नहीं है। खुबडू जलघर यहां 5 वाटर टैंक बने हैं, जिनसे शहर के वार्ड 1 से 23 तक (लगभग 70% आबादी) में पानी सप्लाई होता है। खुबडू में आबादी और मांग के अनुपात में पर्याप्त स्टोरेज टैंक न होने के कारण जब भी नहर बंद होती है, यहां सप्लाई व्यवस्था तुरंत चरमरा जाती है। यही वजह है कि गर्मी ही नहीं, बल्कि अब सर्दियों के मौसम में भी शहर के बड़े हिस्से में पानी का संकट खड़ा हो गया है। खुबडू में टैंक नंबर-1 में 845.37 लाख ली., टैंक नंबर-2 में 874.78 लाख लीटर, टैंक नंबर-3 में 843.17 लाख लीटर, टैंक नंबर 4 में 790.12 लाख लीटर व टैंक नंबर-5 में 1515.35 लाख लीटर भंडारण क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed