फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be no lack of coordination, development works will gain momentum

Rewari News: तालमेल की नहीं दिखेगी कमी, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Thu, 10 Oct 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 10 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
There will be no lack of coordination, development works will gain momentum
रेवाड़ी। नगर परिषद कार्यालय के बाहर बना गड्ढा। संवाद
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब अधूरे पड़े विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। इस बार रेवाड़ी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव को विधायक चुना गया है। पहले रेवाड़ी विधानसभा में विधायक कांग्रेस का था।
विज्ञापन

हमेशा इस बात को लेकर पेच फंसा रहता था कि सरकार भाजपा की है। इस वजह से विकास कार्य करवाने के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं नगर परिषद में चेयरपर्सन भाजपा की हैं। ऐसे में ठीक प्रकार से तालमेल नहीं बन पाता था, लेकिन अब इस प्रकार की स्थिति का सामना शहरवासियों को नहीं करना पड़ेगा। विधायक भी भाजपा का है और सरकार भी भाजपा की है।
विज्ञापन

2014 में रेवाड़ी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को विधायक चुना गया था। तब भी हरियाणा में भाजपा सरकार बनी थी। ऐसे में यह देखना होगा कि जिले में विकास कार्यों को अब गति कितनी मिलती है और जो विकास कार्य रुके हुए हैं या जो शुरू होने हैं, उन्हें किस प्रकार से पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी शहर में लंबे समय से पानी की राशनिंग की समस्या चलती आ रही है। इसके लिए अतिरिक्त वॉटर टैंक बनाने के लिए भी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अभी तक प्रकिया सिरे नहीं चढ़ पाई है। इस बार उम्मीद है कि अतिरिक्त वाटर टैंक बनाकर पानी की राशन से छुटकारा मिल जाए। यह समस्या लोगों के लिए काफी गंभीर हो चुकी है। गर्मी के दिनों में काफी अधिक परेशानी भी होती है।

शौचालयों की भी हालत खस्ता है। गलियों में सीवर लीकेज की समस्या आम हो चुकी है। कहीं स्ट्रीट लाइट खराब तो कहीं लगे ही नहीं है। नालों की सफाई भी पूर्ण रूप से अभी तक नहीं हो पाई है। शहर में पार्किंग की व्यवस्था भी नहीं है। बंदरों, कुत्तों ओर बेसहारा पशुओं के आतंक से शहर को छुटकारा नहीं मिला है। 2 करोड़ 57 लाख रुपये से सरकुलर रोड की स्पेशल रिपेयरिंग की जानी थी। इसका भी कोई अता पता नहीं है। शहर में टाइल की जगह सीसी की सड़कें 5 करोड़ से बनेंगी, अभी कागजी प्रक्रिया चल रही है, जिसे अब जल्द ही गति मिलेगी।
इंसेट
पार्कों की दशा है खराब
नगर परिषद रेवाड़ी ने विधानसभा चुनाव से पहले 40 से अधिक विकास कार्यों के टेंडर लगाए थे। आचार संहिता के कारण वह टेंडर केवल ऑनलाइन ही रह गए। धरातल पर कोई भी कार्य देखने को नहीं मिला। करीब 60 प्रतिशत टेंडर का विकास कार्य शुरू हो जाना चाहिए था, सब अधूरा रह गया था। मौजूदा समय में शहर के विभिन्न सड़कों की कम्यूनिटी सेंटर की मरम्मत व कई स्थानों पर तो नई सड़कें बनाने की जरूरत है। पार्कों की दशा भी काफी खराब है। जगह-जगह झूले आदि टूट हैं। शहर में जगह जगह गंदगी फैली हुई है।


इंसेट

37 करोड़ के 7 कार्यों के प्रस्ताव तैयार

प्रदेश सरकार के निर्देश पर नगर परिषद ने 37 करोड़ के 7 कार्यों के प्रस्ताव तैयार किए थे। इसमें डिजिटल लाइब्रेरी, आरओडब्लयू अनाज मंडी मार्ग से राजीव चौक तक सड़क निर्माण, दिव्या नगर योजना, श्मशान घाट, शहर के पार्कों का विकास, विभिन्न वार्डों का विकास, कम्युनिटी सेंटर की स्थिति में सुधार आदि कार्य शामिल हैं। अब यह योजना भी सिरे चढ़ने की उम्मीद है।


वर्जन:

आचार संहिता की वजह से कई कार्य रुके हुए थे। इसे अब जल्द ही पूरा कराया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की गई है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।

रेवाड़ी। नगर परिषद कार्यालय के बाहर बना गड्ढा। संवाद

रेवाड़ी। नगर परिषद कार्यालय के बाहर बना गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed