फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be free preparation for JEE and NEET

Rewari News: जेईई व नीट की होगी निशुल्क तैयारी

Sun, 05 Jan 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 05 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
There will be free preparation for JEE and NEET
रेवाड़ी। सीबीएसई विद्यालयों में अब विद्यार्थियों को जेईई व नीट की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी। इस नई पहल को साथी प्रोजेक्ट नाम दिया गया है। इसमें 11वीं व 12वीं के विद्यार्थी निशुल्क कोचिंग ले सकेंगे।
विज्ञापन

जिले के सभी सीबीएसई विद्यालयों में यह प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। आईआईटी कानपुर ने इस प्रोजेक्ट में साझेदारी की है। अब तक सरकारी विद्यालयों में सुपर-100 योजना के तहत विद्यार्थियों को जेईई व नीट परीक्षा की तैयारी निशुल्क कराई जाती थी लेकिन अब सीबीएसई विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भी यह सुविधा मिल सकेगी। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराना है। इस प्रोजेक्ट के तहत विद्यार्थी इंजीनियरिंग, मेडिकल, एसएससी, क्लैट, आईबीपीएस, आरआरबी, आईसीएआर जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed