फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be brainstorming on social reform and formation of block executive.

Rewari News: समाज सुधार व ब्लॉक कार्यकारिणी गठन पर होगा मंथन

Tue, 23 Dec 2025 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
There will be brainstorming on social reform and formation of block executive.
आगामी बैठक को लेकर जानकारी देते धानक समाज के लोग। स्रोत : समाज
धारूहेड़ा। धानक समाज की बैठक रविवार 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे संतोष देवी धर्मशाला मीरपुर में आयोजित की जाएगी। धानक समाज के संरक्षक सुभाष सोलंकी ने बताया कि समाज के उत्थान, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से जिला स्तर पर ब्लॉक वाइज बैठकें की जा रही हैं व प्रत्येक ब्लॉक की अलग-अलग कमेटी का गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

संरक्षक सुभाष सोलंकी के अनुसार अब तक खोल, नाहड़, डहीना, बावल, जाटूसाना और रेवाड़ी ब्लॉक की कमेटियों का गठन किया जा चुका है। रेवाड़ी ब्लॉक की बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि धारूहेड़ा ब्लॉक की बैठक 28 दिसंबर को आयोजित की जाएगी जिसमें समाज के समक्ष मौजूद प्रमुख मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में समाज के उत्थान के लिए भविष्य की रणनीति तय की जाएगी। समाज में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति को लेकर विशेष रूप से युवाओं को जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही समाज के युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों के प्रति प्रेरित करने के विषय पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर युवाओं के लिए कोचिंग सेंटर खोलने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई में सहायता मिल सके।
बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके तहत मृत्यु भोज जैसी प्रथाओं को बंद करने और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए डीजे बजाने पर रोक लगाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा।

इसी बैठक में धानक समाज धारूहेड़ा ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा। जिला कार्यकारिणी के सदस्यों मास्टर जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह, गुलशन बागड़ी, प्रकाश खनगवाल, देवेंद्र खरेरा और विजय डाबला द्वारा धारूहेड़ा ब्लॉक के गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को बैठक की सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed