फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be admission from 5 in model culture schools

मॉडल संस्कृति स्कूलों में 5 से होंगे दाखिले

Fri, 01 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be admission from 5 in model culture schools
रेवाड़ी। राजकीय प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक माडल संस्कृति विद्यालयों में पांच अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया आरंभ होगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में पांच वरिष्ठ माध्यमिक तथा 28 प्राथमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक विद्यालय अपनी विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर विद्यालय में उपलब्ध कमरों एवं अन्य ढांचागत सुविधाओं के मद्देनजर सीटों का निर्धारण करेंगे तथा जन अवलोकन के लिए रखेंगे। इन उपलब्ध सीटों पर ही दाखिला किया जाएगा। एसएमसी की पहली बैठक इसी सप्ताह आयोजित की जाएगी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं के मद्देनजर कक्षा पहली, छठी, नौवीं तथा ग्यारहवीं कक्षा में अंग्रेजी माध्यम में ही दाखिले करेंगे। अन्य कक्षाओं में दाखिले खाली सीटें होने की स्थिति में ही किए जाएंगे।
विज्ञापन

पहली से पांचवीं कक्षा के हर सेक्शन में होंगे अधिकतम 30 विद्यार्थी
कक्षा पहली से पांचवीं में अधिकतम 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, छठी से आठवीं में 35 विद्यार्थी अधिकतम प्रति सेक्शन और कक्षा नौवीं से बारहवीं में 40 विद्यार्थी अधिकतम प्रति सेक्शन निर्धारित की गई है। वहीं अगर एसएमसी विद्यालय को डबल शिफ्ट में चलाने का निर्णय लेती है तो इस अवस्था में उन्हें अतिरिक्त सेक्शन बनाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों की एक बार ही लगेगी पंजीकरण फीस
माडल संस्कृति स्कूलों में पंजीकरण के लिए केवल एक बार ही फीस ली जाएगी। गत वर्षों से दाखिल विद्यार्थियों से किसी तरह का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। पहली से पांचवीं के लिए एकमुश्त दाखिला राशि 500 रुपये, छठी से बारहवीं के लिए एक हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसके अलावा पहली से तीसरी के लिए 200 रुपये प्रतिमाह, चौथी से पांचवीं के लिए 250 रुपये, छठी से आठवीं के लिए 300 रुपये, नौवीं से दसवीं के लिए 400 रुपये तथा 11वीं से बारहवीं के लिए 500 रुपये प्रतिमाह फीस निर्धारित की गई है।

दाखिले का ये रहेगा शेड्यूल
- 5 अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया आरंभ
- 5 से 25 अप्रैल तक विद्यालय मुखिया द्वारा आवेदन प्राप्त करने की तारीख तथा अभिभावकों द्वारा आवेदन जमा कराने की तारीख
- 26 अप्रैल को आवेदन के आधार पर ड्रा निकाला जाएगा।
- 1 मई को प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा।
- 2 मई से सीटें खाली रहने की स्थिति में दाखिले का दूसरा दौर आरंभ होगा।
आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
जन्म प्रमाण पत्र-अस्पताल, दाई का रजिस्टर अभिलेख, आंगनबाड़ी अभिलेख, माता-पिता अथवा संरक्षक का आयु के लिए शपथ पत्र। इसी प्रकार रिहायश प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड व परिवार पहचान पत्र जरूरी है। वहीं आवेदन फार्म - विभाग द्वारा पहले से तैयार किए गए आवेदन फार्म पर ही भरना होगा।
----------------
कोट
सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले के मॉडल संस्कृति स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
- नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed