फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be a ban on the entry of large vehicles in the markets

Rewari News: बाजारों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Sat, 18 Oct 2025 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
There will be a ban on the entry of large vehicles in the markets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। धनतेरस, दीपावली और गोवर्धन पूजा को देखते पुलिस प्रशासन सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए हैं। त्योहारों पर बाजारों में भीड़ के चलते लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए बाजारों में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सादे वेश में पुलिसकर्मी प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखेंगे और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार ने कहा कि त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वालों की भीड़ बाजार में लग रही है। इसको देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मुख्य कस्बों, प्रवेश मार्गों पर चिह्नित नाके, चेकिंग पॉइंट्स, अंतरराज्यीय नाके स्थापित किए गए हैं। बाजारों और भीड़ वाले क्षेत्रों में बड़े वाहनों को प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

एसपी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाजारों में नियमित रूप से गश्त करें। संदिग्ध व असामाजिक लोगों पर नजर रखें। बाजारों में महिला पुलिस की टीमें गश्त पर रहेंगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीआर, राइडर तथा पैदल गश्त गश्त करने और आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। भीड़ वाले क्षेत्रों व चौक चौराहों पर सिविल वर्दी में पुलिस टीमों की नियुक्ति की गई है।

थाना प्रभारियों से कहा कि कुछ आपराधिक किस्म के व्यक्ति त्योहारों पर भीड़ भाड़ के समय घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। ऐसे में सभी नाके अलर्ट पर रखें ताकि किसी प्रकार की आपराधिक घटना की पुनरावृत्ति न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed