फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There was fog in the morning, when the sun came out, there was relief from the cold.

Rewari News: सुबह छाई धुंध, धूप निकली तो मिली ठंड से राहत

Thu, 26 Dec 2024 04:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Dec 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
There was fog in the morning, when the sun came out, there was relief from the cold.
फोटो: 29रेवाड़ी। सुबह के समय छाई धुंध। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में मौसम में बदलाव लगातार जारी है। बुधवार की सुबह सात बजे तक धुंध रही। दृश्यता 50 मीटर होने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। सात बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।
बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन में अच्छी धूप निकलने की वजह से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य से कम और रात के न्यूनतम तापमान में उछाल आया है। नमी में बढ़ोतरी से सुबह कोहरा होने के आसार है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस मौसम प्रणाली से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। साथ ही आने वाले दिनों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का ट्रिपल अटैक कोल्ड वेब, कोहरा और कोल्ड डे की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ी राज्यों में 26 व 27 दिसंबर को सक्रिय होने वाला है, जिससे राजस्थान और उत्तरी गुजरात में लो प्रेशर सिस्टम बनेगा जिससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में हल्की मध्य खंड बर्फबारी व बारिश की संभावना है। कुछ पश्चिमी राजस्थान के जिलों में भी इस सिस्टम का असर हल्की सी मध्यम बारिश के रूप में हो सकता है। पूर्वी दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में सिस्टम का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed