फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There was a jam for five hours after the accident on Delhi-Jaipur highway.

Rewari News: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसे के बाद पांच घंटे लगा जाम

Tue, 24 Sep 2024 06:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
There was a jam for five hours after the accident on Delhi-Jaipur highway.
रेवाड़ी। कपड़ीवास फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त हुआ कंटेनर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास फ्लाईओवर के पास सोमवार की अलसुबह 3 बजे एक कंटेनर का टायर फट गया जिससे कंटेनर बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसी बीच पीछे से आ रहा डंपर और 2 कंटेनर आपस में टकरा गए। चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर पांच घंटे तक जाम लगा रहा जिससे आवागमन प्रभावित रहा।
कंटेनर व डंपर जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहे थे। हादसे में दो वाहनों के चालक घायल हुए हैं। घायलों की पहचान चरखी दादरी के पिचोपा खुरक निवासी सुरेंद्र (32) और गुरुग्राम के साथलखा निवासी समुन (27) के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन मंगवाकर वाहनों को एक तरफ करवाया। घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए हाईवे को ब्लॉक कर सर्विस रोड पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया।
विज्ञापन


रूट डायवर्ट होने के कारण सर्विस रोड पर अलसुबह 5 बजे के बाद भिवाड़ी की तरफ से आने वाले वाहन और कंपनियों में जाने वाली बसों के कारण सर्विस रोड भी जाम लग गया। कापड़ीवास से धारूहेड़ा तक 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस ने मशक्कत के बाद हाईवे पर आवागमन सुचारू रूप से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टायर फटने से अचानक हुआ हादसा

दुर्घटना में घायल वाहन चालकों ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहे थे। सब कुछ ठीक-ठाक था। जब कापड़ीवास फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो अचानक आगे चल रहे कंटेनर का टायर फट गया। जोरदार धमाका हुआ। जब तक कुछ समझ पाते तब तक एक के साथ एक वाहनों की टक्कर हो गई। कुछ पता नहीं चला कि क्या हुआ। उनको होश भी नहीं था। जब अस्पताल में पहुंचे तब जाकर होश आया।

ड्यूटी पर पहुंचने में लगा लंबा समय

आशीष, मुकेश, राकेश, अजीत ने बताया कि वह धारूहेड़ा में एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। सुबह 7 बजे वह ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान वह बस में सवार थे लेकन ट्रैफिक इतनी ज्यादा थी कि वह ड्यूटी पर अपने समय पर नहीं पहुंच पाए। करीब 3 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा हुआ था। जाम से निकलने में ही 2 घंटे से अधिक का समय लग गया। बाद में पता चला कि दुर्घटना के कारण जाम लगा है।

वर्जन:
दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। मौके पर जाम को भी खुलवाया गया। दो वाहन चालकों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है।-सुनील कुमार, एएसआई, सेक्टर 6 थाना धारूहेड़ा।


------
हादसे की जानकारी मिलने ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई थी और रूट को डायवर्ट कर दिया गया था। बड़ी मशक्कत के बाद हाईवे पर आवागमन सुचारू रूप से चलाया गया।-दिलीप, ट्रैफिक इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed