{"_id":"67e2fd25722d00d8e40e2574","slug":"there-is-no-greater-donation-than-blood-donation-amit-rewari-news-c-198-1-rew1001-216950-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं : अमित
Wed, 26 Mar 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। गांव बालधन खुर्द में बाबा धूना वाला आश्रम के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अमित वर्मा रहे।
सीजेएम ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। रक्त का कोई विकल्प नहीं है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी आपातकालीन स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर गोशाला प्रधान कृष्ण यादव, कार्यकारिणी सदस्य मनोज गोयल मौजूद रहे।