फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is no corona positive in the district yet

जिले में अभी तक नहीं है कोई कोरोना पॉजिटिव

Tue, 21 Apr 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
There is no corona positive in the district yet
दो महीने के दौरान जिला में अभी तक सबसे ज्यादा एक दिन में 57 कोरोना संदिग्ध के सैंपल लिए गए हैं। लेकिन राहत की बात ये है कि मंगलवार तक जिला में एक भी पॉजिटिव केस नहीं पाया गया है। डीसी यशेंद्र सिंह के अनुसार जिला में अभी तक कोई भी कोरोना का पॉजिटिव केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 457 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 346 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बाकि 111 सैंपल की रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिलाभर में 1716 होम क्वारंटीन हैं, जो देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। सभी मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। बता दें कि मंगलवार तक जिला में 390 सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन

निजी अस्पताल में डेंगू से मौत वाले व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव
19 अप्रैल की रात गांव मोहम्मदपुर निवासी विजय सिंह की डेंगू से मौत के बाद परिजनों ने कोरोना से मौत का आरोप लगाया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शव का कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। इतना ही नहीं निजी अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ के साथ मृतक के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में विजय सिंह की कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन की पालना के लिए बढ़ाई सख्ती: डीसी
जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी तक रेवाड़ी में कोई भी कोरोना (कोविड-19) पॉजिटिव केस नहीं है जो जिला के लिए बड़ी राहत की बात है। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी ही कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव का एकमात्र तरीका है, इसे बनाए रखें। जिलाधीश ने कहा कि सरकार ने आवश्यक वस्तुओं के लिए दुकान व बैंकिंग प्रतिष्ठानों को सोशल डिस्टेंसिंग की अपने ग्राहकों से अनुपालना करवानी होगी। लॉकडाउन के दौरान कोरोना की रोकथाम व संक्रमण के फैलाव को रोकने के यह जरूरी है, ताकि हम रेवाड़ी को कोरोना मुक्त रख सकें। उन्होंने कहा कि जिला में आवश्यक खादय सामग्री, दूध, सब्जी, दवाई व अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed