फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is no confirmed ticket for those going to Ayodhya, Katra, Haridwar

Rewari News: अयोध्या, कटरा, हरिद्वार जाने वालों के लिए नहीं है कंफर्म टिकट

Tue, 06 Aug 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
There is no confirmed ticket for those going to Ayodhya, Katra, Haridwar
फोटो : 02रेवाड़ी। दोपहर के समय रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। सावन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार के साथ अन्य धार्मिक स्थलों अयोध्या, वैष्णो देवी जाते हैं। इन धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए लंबी वेटिंग चल रही है। रेवाड़ी से हरिद्वार, अयोध्या, वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेनों की वेटिंग लिस्ट लगभग 70 पार तक पहुंच चुकी है और यह वेटिंग लिस्ट लगातार बढ़ रही है। कन्फर्म होने की संभावना भी बहुत कम ही है। रेवाड़ी से हरिद्वार के लिए 4 ट्रेन जाती हैं। इनमें योगा एक्सप्रेस प्रतिदिन संचालित की जाती है। इसमें अगस्त महीने तक स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी में लगभग सभी सीटों में वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को संचालित की जाती है। ट्रेन में 70 तक की लंबी वेटिंग चल रही है। वहीं सितंबर के आखिरी सप्ताह तक इसमें कोई कन्फर्म टिकट भी नहीं है। उत्तरांचल एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार शनिवार को हरिद्वार के लिए संचालित की जाती है। ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और फर्स्ट एसी तक में 50 तक की लंबी वेटिंग चल रही है। इसमें सितंबर महीने तक कोई कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन


रेवाड़ी से अयोध्या कैंट के लिए है 2 ट्रेनें

रेवाड़ी से अयोध्या कैंट के लिए 2 ट्रेनें जाती हैं। इसमें किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस सोमवार, मंगलवार और गुरुवार को संचालित की जाती है। इसमें पूरे जुलाई महीने में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी, फर्स्ट एसी क्लास में 61 तक की वेटिंग चल रही है। वहीं जुलाई महीने से लगभग सभी क्लास में लंबी वेटिंग चल रही है। इस ट्रेन में सिंतबर के बाद ही कन्फर्म सीट की उपलब्धता है। वहीं, कामाख्या एक्सप्रेस सप्ताह में सिर्फ बुधवार को संचालित की जाती है। इसमें सितंबर में ही कन्फर्म सीट उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कटरा और जम्मू तवी के लिए है 3 ट्रेनें

वैष्णो देवा कटरा और जम्मू तवी के लिए 3 ट्रेनें चलती हैं। एसवीडीके एक्सप्रेस, शालीमार मलानी एक्सप्रेस और पूजा एसएफ एक्सप्रेस संचालित की जा रही है। इनमें से ज्यादातर ट्रेनों में अगस्त के महीने में लंबी वेटिंग चल रही है, वहीं कुछ ही गिने-चुने दिनों में ही थर्ड, सेकंड और फर्स्ट एसी में गिनी-चुनी सीटें ही उपलब्ध हैं। सुविधा के लिए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेन का भी संचालन किया जा रहा है।


रेवाड़ी से हरिद्वार के लिए गाड़ी संख्या 09425 हो रही संचालित

अन्य ट्रेनों में रिजर्वेशन न मिलने पर यात्री स्पेशल ट्रेनों में यात्रा कर सकते हैं। रेवाड़ी से हरिद्वार के लिए गाड़ी संख्या 09425 एसबीआईबीएचडब्लू स्पेशल ट्रेन संचालित की जा रही है। इसमें यात्रियों के लिए अगस्त में बड़ी संख्या में सीटें उपलब्ध हैं। इससे यात्री सुविधाजनक यात्रा कर सकते है। इसी के साथ ही यात्री तत्काल टिकट द्वारा भी यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed