फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is no adequate arrangement for tarpaulin in the market

Rewari News: मंडी में तिरपाल के नहीं हैं पर्याप्त इंतजाम

Mon, 15 Apr 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 15 Apr 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
There is no adequate arrangement for tarpaulin in the market
रेवाड़ी। कोसली अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं। संवाद
रेवाड़ी/कोसली। जिले की तीनों मंडियों में पिछले कई दिनों से सरसों और गेहूं की सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद चल रही है। तीनों मंडियों में लगभग तीन लाख क्विंटल सरसों और गेहूं की ढंरियां और कट्टे पड़े हुए हैं। शनिवार को बदले मौसम के चलते व्यापारियों की तरफ से बारदाने की मांग की गई तो कुछ बैग हैफेड से लेकर दिए गए, लेकिन पर्याप्त नहीं मिल सके।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद ही मौसम बदल गया। पहली बार तो बिना बारिश के ही बादल चले गए, लेकिन रात को फिर से लगभग 8 बजे बारिश शुरू हो गई। सुबह के समय भी कुछ समय तक बूंदाबांदी होती रही। हालांकि रविवार सुबह रेवाड़ी में बूंदाबांदी फिर से शुरू हो गई। वहीं कोसली और बावल में बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन

रेवाड़ी अनाज मंडी में ढापने के लिए तिरपाल के इंतजाम पर्याप्त दिखाई दिए। रेवाड़ी शहर की मंडी में ही अब तक 45 हजार क्विंटल से ज्यादा सरसों एमएसपी पर खरीद की जा चुकी है। इसमें कुछ बैग में तो बाकी सरसों की ढेरियां ही लगी हैं। ऐसा ही हाल बावल व कोसली की मंडी का है। वहां पर भी खुले में ही सरसों व गेहूं पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
किस मंडी में कितनी खरीद

रेवाड़ी नई अनाज मंडी में वेयर हाउस कॉरपोरेशन ने लगभग 45 हजार क्विंटल और बावल की मंडी में लगभग 23 हजार क्विंटल और कोसली की मंडी में 1 लाख 51 हजार 788 क्विंटल सरसों की खरीद की है। जितनी सरसों खरीदी है, उसका उठान अभी नहीं हुआ है। कोसली मंडी में हैफेड और वेयर हाउस कॉरपोरेशन की तरफ से लगभग 1 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं भी खरीदा जा चुका है। रेवाड़ी की मंडी में भी एजेंसियों ने 45 हजार क्विंटल गेहूं खरीद है, जिसमें आधे का उठान हुआ। रेवाड़ी में 45 हजार क्विंटल गेहूं में से अभी आधा ही उठान हुआ है। इसी प्रकार तीनों मंडियों में 1 लाख क्विंटल से ज्यादा सरसों भी खुले में ही पड़ी हुई है। अगर और बारिश होती है तो बड़ा नुकसान हो सकता है।



बारिश हल्की थी। अधिकतर अनाज को ढकवा दिया गया था। जिस आढ़ती ने अनाज को नहीं ढका, उसको नोटिस देकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिस आढ़ती के पास बारदाना की कमी है, उन्हें जल्द मुहैया करवाया जाएगा।-नरेंद्र यादव, सचिव,कोसली मार्किट कमेटी

रेवाड़ी। कोसली अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं। संवाद

रेवाड़ी। कोसली अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed