फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is joy in rain, Radhe has a happy birthday.

Rewari News: बरसाने में आनंद छायो, राधे को जन्मदिन आयो

Mon, 01 Sep 2025 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
There is joy in rain, Radhe has a happy birthday.
भगवान शिव व पार्वती की वेशभूषा धारण कर नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। कॉलोनी टीपी स्कीम-9 में चल रहा गणेशोत्सव भक्तिमय रंग में डूब गया। अवसर था राधाष्टमी का जिसे श्रद्धालुओं ने राधा रानी के जन्मोत्सव के रूप में उल्लासपूर्वक मनाया। इस दौरान भगवान शिव, पार्वती व मां काली की झांकियों और शोभायात्रा ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

समिति के मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम संचालक गोपाल शर्मा ने बताया कि गणेशोत्सव के पांचवें दिन सुबह विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में महिला संकीर्तन मंडली ने धूमधाम से राधाष्टमी मनाई। टीपी स्कीम पार्क से महिलाओं ने नाचते-गाते हुए राधा-कृष्ण की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली।
विज्ञापन

आतिशबाजी और भक्ति संगीत के बीच महिलाएं ‘बरसाने में आनंद छायो, लाली को जन्मदिन आयो’, ‘ओ राधारानी के संग नच लेण दे’ जैसे गीतों पर झूमती नजर आईं। बच्चों ने भी राधा-कृष्ण की भूमिका निभाकर माहौल को और अधिक मनोरम बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टालों के साथ मेले का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ, पार्वती और मां काली की झांकी एवं नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहे। रिमझिम बरसात के बीच सत्यम शिवम सुंदरम, भोली रे पिला दे भंगिया और शंकर जी आए साथ में गौरा को लाए जैसे भजनों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
गणेश वंदना, प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती के साथ दिनभर चले उत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed