{"_id":"6168747e23197b3a9c1d2577","slug":"there-is-a-scuffle-between-inso-workers-and-police-over-the-demand-to-increase-the-llb-seat-in-igu-rewari-news-rtk627034466","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीयू में एलएलबी की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर इनसो कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीयू में एलएलबी की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर इनसो कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की
विज्ञापन
आईजीयू के गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन करते इनसो कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Rewari
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एलएलबी की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र संगठन इनसो की ओर से प्रदर्शन किया गया। डेढ़ घंटे चले प्रदर्शन के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस प्रशासन की ओर से यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष रवि मसीत को भी हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन समाप्त होने के एक घंटे बाद उन्हें रिहा किया गया। वहीं इनेसो ने एलएलबी में 40 सीट बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। छात्रों ने विवि प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर सोमवार तक उनकी मांगों को नहीं मना गया तो वे भूख हड़ताल करेंगे।
विवि प्रशासन की ओर से दो वर्ष पहले लैब व शिक्षकों की कमी का हवाला देकर कुछ विषयों की सीटों को घटा दिया गया था। वहीं एलएलबी की भी सीट 180 से घटाकर 60 कर दी गई थी। काफी समय से विद्यार्थी सीट बढ़ाने की मांग कर रहे थे। विवि प्रशासन द्वारा भी विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए एलएलबी की सीट 60 से बढ़ाकर 80 कर दी गई थी। लेकिन विद्यार्थियों द्वारा और सीट बढ़ाने की मांग की जा रही है। वीरवार को सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्र संगठन की ओर से प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान छात्र नेताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई, लेकिन विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदर्शन कर रहे यूनिवर्सिटी छात्रसंघ अध्यक्ष रवि मसीत व एक अन्य छात्र को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद दोनों छात्रों को रिहा कर दिया गया। यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत ने बताया कि विवि प्रशासन ने 20 सीटें बढ़ाई हैं, लेकिन अभी भी 100 ऐसे विद्यार्थी हैं जिनके एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे मॉर्क्स आए हैं, लेकिन उनको दाखिला नहीं मिल रहा है। यह यूनिवर्सिटी दक्षिण हरियाणा की एकमात्र यूनिवर्सिटी है। इसलिए विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए विवि प्रशासन को 40 सीटें और बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ जिले से इनसो जिला अध्यक्ष अभिषेक कुहरावटा व इनसो उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि यदि सीटें नहीं बढ़ाई गई तो इनसो इस आंदोलन को जारी रखेगा। सोमवार तक अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो इनसो की ओर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जाएगी।
इस अवसर पर मनजीत, रोबिन, सौरव यादव, मंजीत, युगल राव, रविकांत, संदीप, राजीव, रविंद्र, अंशु, सौरव, विजय, लोकेश, राहुल, संगम, शिवकुमार, मयंक, राहुल, अंजू, लोकेश आदि विद्यार्थी मौजूद थे।

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में इनसो कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हो रही धक्का-मुक्की। संवाद- फोटो : Rewari