फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There is a need for a second big farmer movement after the elections in the country: Tikait

देश में चुनाव के बाद दूसरे बड़े किसान आंदोलन की जरूरत : टिकैत

Tue, 16 Apr 2024 04:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
There is a need for a second big farmer movement after the elections in the country: Tikait
बावल में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव की मां की 13वीं पर पहुंचे राकेश टिकैत।
बावल (रेवाड़ी)। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले एक बार फिर बड़ा आंदोलन शुरू किया जा सकता है। दरअसल, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत बावल में यूनियन के प्रदेश सचिव रामकिशन महिलावत की मां की तेरहवीं पर शामिल होने आए थे। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि देश में चुनाव के बाद दूसरे सबसे बड़े किसान आंदोलन की जरूरत है। जनता ईवीएम के खिलाफ आंदोलन कर रही है, लेकिन चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दल इसका विरोध नहीं कर रहे। वर्तमान में सरकार की ओर से देश की संवैधानिक संस्थाओं को बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 10 साल में किसी भी वर्ग के लिए कोई काम नहीं हुआ। पूंजीपतियों के लिए नीतियां और योजनाएं बनी हैं। उन्होंने बताया कि जो पार्टी का घोषणा पत्र होता है उसे सरकार बनने पर लागू करना चाहिए तभी लोकतंत्र स्थापित किया जा सके। राजनीतिक दल चुनावी घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे करते हैं और चुनाव जीतने के बाद उन्हें भूल जाते हैं और चुने हुए लोग जनता के खिलाफ ही कानून बनाते हैं।
विज्ञापन




किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं : टिकैत

टिकैट ने कहा कि वह किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं हैं, लेकिन किसान आंदोलन का विरोध करने वाले और पहलवान बेटियों के साथ बदसलूकी करने वाले नेताओं से पार्टियों को दूरी बनानी चाहिए, जिसे जनता पसंद नहीं करती। उन्होंने कहा कि आज समय बदल रहा है। किसान जागृत हो रहे हैं कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं होने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed