फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Theft occurred in two houses in Bodia Kamalpur

Rewari News: बोड़िया कमालपुर में दो मकानों में हुई चोरी

Mon, 31 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Theft occurred in two houses in Bodia Kamalpur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। बोड़िया कमालपुर गांव में शनिवार रात दो मकानों में चोरी हुई। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
मकान मालिक हुकुमचंद ने बताया कि 29 मार्च की रात वह बैठक में सोए थे। साथ वाले कमरे में दो बक्से रखे हुए थे, जिसमें सोने चांदी के जेवर और कैश रखा हुआ था। चोर रात को दोनों बक्से उठा ले गए और उनके कमरे को बाहर से बंद कर गए। सुबह उठकर देखा तो घर से बक्से गायब मिले। आसपास तलाश की तो पता लगा कि बक्से खेतों में पड़े हुए हैं। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा तो बक्सों से 10 हजार कैश, 3 जोड़ी पायल, 3 चांदी के सिक्के और 5 चुटकी गायब मिली।

उनके पड़ोसी कृष्ण के घर में भी चोरी हुई है। चोर उनके मकान से 10 हजार रुपये व उसके पिता के सर्विस कागजात चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed