फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Theft accused escapes by jumping from police vehicle

Rewari News: पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा चोरी का आरोपी

Fri, 17 Oct 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Theft accused escapes by jumping from police vehicle
फोटो : 3आरोपी, असगर
भिवाड़ी। टपूकड़ा के पास वीरवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस की गाड़ी से कूदकर चोरी का आरोपी तावड़ू निवासी असगर (29) भाग गया। वह खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई चोरी का आरोपी है। पुलिस उसे थाने से तिजारा कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर जांच की लेकिन आरोपी नहीं मिला।
विज्ञापन

खुशखेड़ा थानाधिकारी हनुमान प्रसाद यादव ने बताया कि असगर को चोरी के आरोप में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। दोपहर उसे कोर्ट में पेशी के लिए तिजारा ले जाया जा रहा था। वह पुलिस टीम के साथ गाड़ी के पिछले हिस्से में बैठा था।
विज्ञापन

जैसे ही गाड़ी टपूकड़ा क्षेत्र में पहुंची, आरोपी असगर ने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर दरवाजा खोला और तेज रफ्तार गाड़ी से कूद गया। वह गाड़ी से कूदने के बाद खेतों की ओर भागा। पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच की लेकिन आरोपी का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी की फरारी की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी गई। टपूकड़ा, खुशखेड़ा और तिजारा सहित आसपास के थानों की टीमें गठित की गईं। सादा वर्दी में जवान टपूकड़ा बाजार और आसपास के इलाकों में छापा डाल रहे हैं। पूरे जिले के चेक पोट्स पर सघन जांच चल रही है।

जिला पुलिस ने पड़ोसी जिलों को भी अलर्ट जारी किया है ताकि आरोपी राज्य की सीमा पार न कर सके। फिलहाल, दस से अधिक टीमें तलाश अभियान में जुटी हैं। आरोपी की तस्वीरें स्थानीय स्तर पर प्रसारित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed