{"_id":"62fd156f840ff6460f6bd968","slug":"the-youth-who-was-running-away-after-stealing-the-purse-of-the-passenger-was-handed-over-to-the-police-rewari-news-rtk655335929","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्री का पर्स चोरी कर भाग रहा युवक काबू, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्री का पर्स चोरी कर भाग रहा युवक काबू, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
रेवाड़ी। गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में पत्नी के साथ जा रहे एक यात्री का एक युवक ने पर्स चोरी कर लिया। इस दौरान भाग रहे युवक को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने पकड़ लिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया। आरोपी युवक की पहचान रोहतक के शास्त्री नगर निवासी नवीन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जयपुर के सुंदर नगर के रहने वाले रौनक शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ 16 अगस्त की रात चंडीगढ़ से जयपुर जा रहे थे। रात करीब दो बजे ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन पर रुकी तो एक युवक ने रौनक व उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। रौनक ने युवक को पर्स चोरी करते देख लिया और शोर मचाते हुए पकड़ने का प्रयास किया। युवक ट्रेन से कूदकर स्टेशन पर भागने लगा। शोर सुन कर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने युवक को काबू कर लिया साथ ही जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दी। इस पर वह भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। चोरी किए गए पर्स में करीब ढाई हजार रुपये की नकदी थी। पुलिस ने आरोपी से दोनों पर्स बरामद कर लिए, लेकिन उनमें से नकदी गायब थी।
ई-मेल से भेजी शिकायत
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रोहतक के शास्त्री नगर का रहने वाला नवीन कुमार बताया है। ट्रेन के रवाना होने के कारण रौनक शर्मा उस समय चले गए और ई-मेल के जरिए जीआरपी थाना को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत पर जीआरपी थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआई दयाराम ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।