फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The young man was murdered by strangulation

Rewari News: गला घोंटकर की गई थी युवक की हत्या

Wed, 17 Apr 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 17 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
The young man was murdered by strangulation
रेवाड़ी। पकड़े गए दोनों आरोपी। स्त्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। जयपुर-दिल्ली राजमार्ग संख्या-48 के सर्विस रोड पर 9 अप्रैल को संगवाड़ी फ्लाईओवर के समीप मिले एक युवक के शव की पहचान के साथ मामले का खुलासा हो गया है। मृत युवक की पहचान जम्मू-कश्मीर के जिला कठुआ के वार्ड नंबर-14 निवासी प्रदीप पुत्र संसार चंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन



अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा और थाना कसौला पुलिस ने हत्या करके शव को सड़क किनारे फेंकने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला बदायूं के गांव करलावाला निवासी नेकपाल और नन्हें खां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी नेकपाल ने बताया की वह ड्राइविंग का काम करता है। उसे काम की जरूरत थी। इसके लिए उसने अपने ही गांव के निहाल से संपर्क किया था। निहाल भी ड्राइविंग करता है। उसके साथ ही प्रदीप भी ड्राइविंग करता था। इसके बाद 4 अप्रैल को वह प्रदीप के पास पहुंच गया। इसके बाद प्रदीप ने कहा कि वह आने-जाने वाला उसे रास्ता दिखा देता है फिर उसको अपनी गाड़ी पर लगवा देगा। इसके बाद वह प्रदीप के साथ महाराष्ट्र के बारामती से टेंपो भरकर गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक रात को ढाबा पर रुकने के बाद वह 6 अप्रैल को जयपुर के लिए चल पड़े। इसी दौरान प्रदीप उसके साथ झगड़ा करने लग गया। इस बारे में उसने निहाल को बताया। निहाल ने उसे अपनी लोकेशन भेजने को कहा। वहीं आने को कहा। इसके बाद 7 अप्रैल की रात को वह नीमराणा में हीरो कंपनी की ट्रक पार्किंग के पास पहुंच गए थे। इसी दौरान निहाल अपने गांव निवासी ड्राइवर नन्हें खां के साथ कार लेकर वहां पहुंच गया। वहां पर उन्होंने प्रदीप को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद उन्होंने प्रदीप के गले में डले गमछा से उसका गला घोंट दिया। इससे उसकी मौत हो गई। 8 अप्रैल की रात को उन्होंने प्रदीप के शव को संगवाड़ी फ्लाईओवर के समीप छिपा दिया। ट्रक को ढाबा पर खड़ा करके भाग गए। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी निहाल को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंसेट



युवक के बंधे थे हाथ-पैर



पुलिस ने बताया कि गांव लाधुवास गुज्जर निवासी श्यामपत ने 9 अप्रैल को डायल-112 पर सूचना दी थी की संगवाड़ी फ्लाईओवर के समीप एक युवक का शव पड़ा है। इसके हाथ-पैर बंधे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में युवक की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा की गई।




वर्जन



पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी निहाल को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।-शिव दर्शन, प्रभारी, कसौला थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed