फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The young man stabbed the screwdriver in the stomach of the shopkeeper, also broke the laptop

Rewari News: युवक ने दुकानदार के पेट में घोंपा पेचकस, लैपटॉप भी तोड़ा

Thu, 23 Mar 2023 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 23 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
The young man stabbed the screwdriver in the stomach of the shopkeeper, also broke the laptop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। किसी बात पर विवाद के बाद युवक ने कोसली में विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी दुकानदार के पेट में पेचकस से घोंप दिया। आरोपी ने दुकान में रखा लैपटाॅप भी तोड़ दिया। हमले के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को दी शिकायत में विश्वकर्मा कॉलोनी के रहने वाले सोनू ने कहा है कि उन्होंने फ्लाइओवर के पास मोबाइल की दुकान की हुई है। 21 मार्च की शाम वह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान जिला झज्जर के गांव धनिया का रहने वाला जयविंद दुकान पर आया और उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। आरोपी ने दुकान में रखा लैपटाॅप उठा कर तोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके बाद भी आरोपी मारपीट करता रहा और दुकान में रखा पेचकस उठा कर उसके पेट में घोंप दिया जिससे वह लहूलुहान हो गए। आरोपी ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए कोसली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हमले की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस भी सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। घटना के बाद दुकानदार काफी डरा हुआ है। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल के बयान पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। अभी आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed