फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The young generation will have to come forward to take the culture forward: Dhumman Singh

संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को आना होगा आगे : धुम्मन सिंह

Sat, 26 Oct 2024 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
The young generation will have to come forward to take the culture forward: Dhumman Singh
कुरुक्षेत्र। रत्नावली महोत्सव में लूर नृत्य की प्रस्तुति देतीं एसडी कॉलेज पानीपत की कलाकार। संव
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग द्वारा चार दिवसीय रत्नावली महोत्सव का आयोजन दो सत्रों में आयोजन किया गया। दूसरे सत्र में मुख्यातिथि कुरुक्षेत्र सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच रहे। उन्होंने कहा कि रत्नावली हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर है। युवाओं से रत्नावली समारोह के सभी कार्यक्रमों के माध्यम से हरियाणवी संस्कृति के दर्शन करने तथा इसे संजोने में योगदान करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए युवा पीढ़ी को ही आगे आना होगा है। कल हम थे और आज आप हैं और इस संस्कृति को आप आगे बढ़ाएं। विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव प्राधिकरण आयोजन समिति सदस्य सौरभ चौधरी रहे। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. अनिल गुप्ता, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. ज्ञान चहल सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कला परिषद भी रत्नावली में मचा रहा है धमाल
रत्नावली महोत्सव में इस बार हरियाणा कला परिषद के कलाकार भी धमाल मचा रहे हैं। युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि इस बार हरियाणा कला परिषद के सहयोग से दो सांस्कृतिक दल, जिसमें सपेरा पार्टी व महिला समूह दल अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। दोनों टीमों के कलाकार चार दिन तक रत्नावली महोत्सव में खूब धमाल मचाएंगे। वहीं फोटोग्राफी क्लब आईएचएस के सदस्यों द्वारा भी रत्नावली महोत्सव को कैमरे में कैद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वलंत मुद्दों पर युवाओं ने रखे विचार
सीनेट हॉल में आयोजित हरियाणवी भाषण प्रतियोगिता में युवाओं ने 100 प्रतिशत मतदान जय जवान, जय किसान सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रख खूब वाहवाही लूटी। प्रतियोगिता में महक ने 100 प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया और निर्मल ने जय जवान, जय किसान और खुशबू ने हरियाणा की प्राचीन लोक संस्कृति देशा में देश हरियाणा, जिते दूध दही का खाणा विषय पर अपने विचार साझा किए। वहीं कैथल की पूर्णिमा ने हरियाणा की भूमि स्वर्ग से भी सुंदर और पानीपत की छात्रा आंचल ने चाचा, ताऊ कुटुंब कबीला, बणै एक जै हो, बोल रसीला सहित अन्य विषयों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed