फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The workshop is ready, but there is no trace of the bus stand.

Rewari News: वर्कशाप बनकर तैयार हुआ, बस अड्डे का कुछ अता-पता नहीं

Sun, 25 Feb 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
The workshop is ready, but there is no trace of the bus stand.
रेवाड़ी। मंदीप यादव
जगदीश यादव
विज्ञापन


कोसली। डेढ़ साल से तैयार वर्कशाप का शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। पहले आधारशिला रखे जाने के एक साल बाद धीमी चाल से काम शुरू हुआ और अब पूरा होने के 24 माह बाद भी उद्घाटन नहीं किया जा रहा है। पिछले वर्ष रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने इसका निरीक्षण किया था तो कुछ कमियां लोक निर्माण विभाग को बताई थी, जिसे विभाग ने पूर्ण कर दी थी।
सीएम मनोहर लाल ने इसकी घोषणा वर्ष 2016 में की थी इसके बाद तीन वर्ष तक घोषणा फाइलों में ही अटकी रही। वर्कशाप के निर्माण के लिए चार करोड़ की राशि स्वीकृत हुई थी। 20 जुलाई 2019 को इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ और डेढ़ साल के अंतराल में ठेकेदार ने कार्य पूर्ण कर दिया। मगर उद्घाटन नहीं हुआ। जब वर्कशाप बनाने की घोषणा की गई थी तो इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने बस अड्डे का भी ऐलान किया था। वर्कशाप तो बन गया मगर बस अड्सा अधूरा रह गया। कोसली में सब डिपो के निर्माण को लेकर लोगों में खुशी थी कि अब क्षेत्र के लोगों को विभिन्न शहरों से देर सायं व सुबह-सुबह यातायात के साधनों का अभाव नहीं रहेगा। लेटलतीफी से लोग काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


बसों का बेड़ा होगा शामिल

कोसली बस स्टैंड पर चार साल पहले रात को 18 बसों का ठहराव होता रहा है। सब डिपो बन जाने से बस स्टैंड से 30 से 40 बसों का बेड़ा शामिल किया जाएगा। सब डिपो चालू होने से क्षेत्र के लगभग तीन से चार हजार यात्रियों को फायदा होगा। कोसली से रोहतक, चंडीगढ़, पानीपत, सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली, जयपुर सहित अन्य शहरों के लिए देर रात तक की बस सेवा शुरू हो जाएगी सुबह चलने वाली बसों की संख्या भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
हमने वर्कशाप की सभी कमियां दूर कर दी हैं। निरीक्षण के बाद रोडवेज विभाग को हैंड ओवर करने को लेकर लिख चुकें हैं। विरेन्द्र, एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग


क्या कहना लोगों का

पहले क्षेत्र के लोगों को निर्माण के लिए संघर्ष करना पड़ा और सरकार को सब डिपो के निर्माण को चालू करवाने के लिए जगाना पड़ा। मगर अभी तक स्थिति जस की तस है।

गिरिश कुमार


वर्कशाप भले ही तैयार कर दिया गया हो लेकिन इसके साथ में बना बस अड्डा लोक निर्माण विभाग ने कंडम घोषित कर दिया है। अब इसके बनने में समय लगेगा। जब बस अड्डा बन कर तैयार होगा तो वर्कशाप भवन कंडम हो जाएगा।


लाला राम
------

सरकार प्रशासन क्षेत्र के लोगों को तरसा तरसा कर योजनाएं दे रही है लेकिन दशकों बाद भी उसका लोगों को लाभ नहीं मिलना कहीं ना कहीं सरकार और प्रशासन की लापरवाही दर्शाती है।

प्रमोद

------
क्षेत्र को सब डिपो मिलने पर लोगों को खुशी हुई थी कि अब यातायात की सुविधाओं में कोसली क्षेत्र भी पीछे नहीं रहेगा। 7 साल बाद भी कुछ नहीं हो पाया है।

मंदीप यादव

रेवाड़ी। मंदीप यादव

रेवाड़ी। मंदीप यादव

रेवाड़ी। मंदीप यादव

रेवाड़ी। मंदीप यादव

रेवाड़ी। मंदीप यादव

रेवाड़ी। मंदीप यादव

रेवाड़ी। मंदीप यादव

रेवाड़ी। मंदीप यादव

रेवाड़ी। मंदीप यादव

रेवाड़ी। मंदीप यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed