फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The woman was making obscene gestures, was caught

महिला को कर रहा था अश्लील इशारे, पकड़ा गया

Wed, 08 Jun 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The woman was making obscene gestures, was caught
ड्यूटी जा रही एक महिला को अश्लील इशारे और अभद्रता करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेंद्रगढ़ जिले के थाना कनीना के गांव ढाणा निवासी प्रशांत कुमार के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दस मई को शहर की एक सोसायटी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह ड्यूटी पर जा रही थी। सोसायटी से निकलने के बाद जैसे ही सड़क पर आई तो एक कोसली नंबर कार में चार युवक बैठे हुए थे और वे सभी केवल बनियान में थे। उन्होंने अपनी कार रोककर गंदे इशारे किए। इसके बाद वे पीड़िता के पीछे कार लेकर चलने लगे तो वह डरकर दूसरी साइड चली गई। इस दौरान वे वहीं खड़े रहे और अभद्रता करते रहे। पीड़िता किसी तरह वहां से निकली और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू करते हुए वारदात में शामिल एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed