{"_id":"69010bf49f7ae88bee066c1a","slug":"the-winning-team-of-haryanvi-group-dance-was-honored-in-the-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-228098-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणवी ग्रुप डांस की विजेता टीम को स्कूल में किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणवी ग्रुप डांस की विजेता टीम को स्कूल में किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो: 25रेवाड़ी। पीएमश्री रा.व.मा.वि. पाल्हावास में प्रतिभाओं को सम्मानित करती प्राचार्य शो
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली में आयोजित जिलास्तरीय कल्चरल फेस्ट में चार इवेंट हुए जिनमें पीएमश्री पाल्हावास ने शानदार प्रदर्शन किया।
हरियाणवी ग्रुप डांस में प्रथम, रागनी में द्वितीय, स्किट में द्वितीय और सोलो डांस में कुमारी बेबी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों पर विद्यालय की शिक्षिकाओं किरण यादव, सुमन यादव और मोना यादव को भी सम्मानित किया गया। गांव पाल्हावास स्थित शहीद रविंद्र कुमार पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय की प्राचार्य शोभा भारद्वाज ने बताया कि विद्यार्थियों ने कल्चरल फेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की ग्रुप डांस टीम का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
प्राचार्य शोभा भारद्वाज सहित समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सतीश कुमार, मुकेश कुमार, उर्मिला यादव, डेजी, सुमन, सोनू यादव, पुष्पा यादव, पूनम यादव, राजबाला, वंदना, सुषमा शर्मा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद रहे। समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी सभी का मन मोह लिया।