फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The windows of the Thar found in the fields of Gangaycha Jat village were shattered, and bloodstains were discovered.

Rewari News: गांव गंगायचा जाट के खेतों में मिली थार के टूटे थे शीशे व मिले खून के धब्बे

Thu, 02 Apr 2026 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 02 Apr 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The windows of the Thar found in the fields of Gangaycha Jat village were shattered, and bloodstains were discovered.
गांव गंगायचा जाट के खेत में मिली थार। संवाद
रेवाड़ी। जिले के गांव गंगायचा जाट के खेतों में लावारिस हालत में मिली थार गाड़ी के टूटे शीशे व खून के धब्बों ने ग्रामीणों को हैरान कर दिया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने जब गाड़ी के नंबर से जांच की तो थार गाड़ी गुरुग्राम जिले के गांव खलीलपुर निवासी गौरव के नाम पर पंजीकृत मिली। गौरव पर वर्ष 2017 में अपने ही गांव के एक युवक की हत्या का आरोप है। इस मामले में वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा था। हालांकि, इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अन्य जिले की सीआईए भी एक अन्य मामले में उसकी तलाश कर रही थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि गौरव किसी आपराधिक मामले में पुलिस से बचने के लिए अपनी गाड़ी को खेतों में छोड़कर फरार हो गया। जिस मामले में वह फरार है वह आपसी लड़ाई-झगड़े से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी अन्य की मदद से भागने की आशंका
घटनास्थल रेवाड़ी-रोहतक हाईवे के पास स्थित है। मौके से दूसरी कार के टायरों के निशान भी मिले हैं। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अन्य वाहन की मदद से वहां से भागा होगा। दूसरी गाड़ी किसकी थी और उसमें कौन लोग सवार थे, इसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

कार मालिक का पता चल चुका है। कार यहां कैसे पहुंची जांच की जा रही है। हमें किसी की शिकायत नहीं मिली है।
- सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed