फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Vice Chancellor inspected the university campus

Rewari News: कुलपति ने विश्वविद्यालय परिसर का किया निरीक्षण

Tue, 03 Jun 2025 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 03 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor inspected the university campus
फोटो : 27विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण करते आईजीयू के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी। स्रोत :
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया।
कुलपति ने निर्माणाधीन इंडोर एवं आउटडोर स्टेडियम, आवासीय परिसर एवं अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय की स्थिति की जानकारी ली। पुस्तकालय भवन का विस्तार कार्य निर्माणाधीन है, जिसमें हो रही देरी पर कुलपति ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कुलपति ने पुस्तकालय में विद्यार्थियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों को जल्द से जल्द एवं पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करवाया जाए ताकि भविष्य में विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके इस निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह, विश्वविद्यालय की इंजीनियरिंग शाखा के अधिकारी एक्सईएन एसके यादव, एसडीई सुरेंद्र सिंह, जेई अनिल नैन, सामान्य शाखा से उपकुलसचिव डॉ. नवीन पिपलानी एवं सहायक कुलसचिव डॉ. अंशु साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed