फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The union raised its voice regarding the problems of railway passengers.

Rewari News: रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर संघ ने उठाई आवाज

Fri, 24 Apr 2026 10:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The union raised its voice regarding the problems of railway passengers.
रेवाड़ी स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपते दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ के सदस्य। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ की ओर से क्षेत्र के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को लेकर रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र के हजारों यात्री शिक्षा, रोजगार, चिकित्सा एवं व्यापारिक गतिविधियों के लिए प्रतिदिन जयपुर, दिल्ली एवं अन्य बड़े शहरों की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में उपलब्ध रेल सुविधाएं यात्रियों की आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त नहीं हैं। सुबह और शाम के समय सीधी एवं सुविधाजनक ट्रेन सेवाओं का अभाव यात्रियों के लिए भारी परेशानी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन

जयपुर-दिल्ली के बीच वाया रींगस-नारनौल-अटेली मार्ग पर एक नई इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाए जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सीधी एवं समयबद्ध सुविधा मिल सके। ट्रेन संख्या 09733/09734 (जयपुर-रींगस-नारनौल) का विस्तार अंबाला तक किया जाए और इसे नियमित किया जाए जिससे अधिक से अधिक यात्रियों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी-हरिद्वार (09271) एवं जयपुर-हरिद्वार (09425/09426) ट्रेनों में से किसी एक का संचालन रेवाड़ी-नारनौल-अटेली मार्ग से किया जाए ताकि इस क्षेत्र के यात्रियों को धार्मिक स्थलों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा प्राप्त हो सके।
हिसार-तिरुपति स्पेशल (04727/04728) ट्रेन का स्थायी संचालन एवं विस्तार किया जाए जिससे दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ मिल सके।
क्षेत्र में रेल सेवाओं की कमी को देखते हुए अन्य आवश्यक नई ट्रेन सेवाएं भी शुरू की जाएं और मौजूदा ट्रेनों के ठहराव एवं समय में सुधार करने की मांग है।
संघ ने यह भी अवगत कराया कि इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर में संबंधित अधिकारियों से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की गई थी और उन्हें मांगपत्र सौंपा गया था। अधिकारियों ने उस समय इन मांगों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया था।

ये रहे मौके पर मौजूद
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को भी मांगपत्र की प्रति सौंपी गई ताकि स्थानीय स्तर पर भी इस विषय को आगे बढ़ाया जा सके और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा, उपाध्यक्ष पूनम फौजदार, महासचिव एडवोकेट आशीष चौधरी, सचिव एडवोकेट महावीर जैन,एडवोकेट अमन जैन, हितेंद्र कुमार, शिवकुमार, सुरेश कुमार अनुज रोहिल्ला, रवि जोशी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed