{"_id":"5f6cdbe88ebc3edf1a4fd86a","slug":"the-thugs-withdrew-money-frome-the-of-the-elder-rewari-news-rtk5751723110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों ने खाते से दो माह का बुजुर्ग सम्मान भत्ता साफ किया, पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज, 15 दिन से कटवा रही चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगों ने खाते से दो माह का बुजुर्ग सम्मान भत्ता साफ किया, पुलिस ने नहीं किया मुकदमा दर्ज, 15 दिन से कटवा रही चक्कर
विज्ञापन
कोसली थाना क्षेत्र के गांव जुड्डी निवासी एक बुजुर्ग के बैंक खाते में जमा दो माह की पांच हजार रुपये बुढ़ापा पेंशन उड़ा दी गई। 11 सितंबर को पेंशन लेने के लिए बैंक पहुंचने पर बुजुर्ग को ठगी की जानकारी मिली। इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए बुजुर्ग करीब 15 दिन से पुलिस थाना व अधिकारियों के चक्कर काट रहा है।
जुड्डी निवासी चंद्रसिंह ने बताया कि वह 11 सितंबर को गांव में पीएनबी की शाखा में जमा दो माह की बुढ़ापा पेंशन लेने के लिए गया, लेकिन वहां जाने के बाद पता चला कि उसके बैंक खाते में एक भी रुपया नहीं है। बैंक अधिकारियों ने जांच के बाद बताया कि उसके खाते से 7 सितंबर को दो माह की पेंशन निकाली जा चुकी है। इसके बाद नाहड़ पुलिस चौकी में शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुजुर्ग ने बताया कि उसके पास बुढ़ापा पेंशन ही एक मात्र सहारा था, लेकिन उसके साथ हुई ठगी के बाद से न तो बैंक अधिकारी इस मामले में कोई कार्रवाई कर रहे हैं और न ही पुलिस कुछ कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को चंद्र सिंह ने डीएसपी कोसली को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी पर भी मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
- पुलिस के पास नहीं पहुंची शिकायत : चौकी प्रभारी
नाहड़ पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि उसके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है और न ही चौकी में कोई शिकायत दी गई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।