फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The thread of breath is breaking due to the context of 'that' on the love of husband and wife

Rewari News: पति-पत्नी के प्रेम पर 'वो' के प्रसंग से टूट रही सांसों की डोर

Thu, 27 Mar 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The thread of breath is breaking due to the context of 'that' on the love of husband and wife
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर दिया है। पति-पत्नी के बीच प्रेमी के फरेब के मामले सिर्फ मेरठ ही नहीं रेवाड़ी में भी बीते वर्षों में देखने को मिले हैं। इसमें कई परिवारों की जिंदगियां तबाह हो गईं। इन सभी मामलों में पति की हत्या करने का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग था। वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज ललिता कालरा ने बताया कि पति-पत्नी में बढ़ता गैप रिश्तों को खराब कर रहा है। एक दूसरे को समय देना बहुत जरूरी है। हमारे केंद्र में हर महीने चार से पांच मामले ऐसे आते हैं, जिसमें पति या पत्नी के अन्य के साथ प्रेम प्रसंग की बात सामने आती है। हमने काउंसिलिंग करके केंद्र में कई परिवारों की जिंदगी बचाई है। किसी महिला को कोई समस्या है तो वह वन स्टॉप सेंटर में आकर परामर्श ले सकती हैं, उनकी हर संभव मदद की जाएगी।


केस 1 : गर्दन में चाकू घोपा फिर कुएं में लाश फेंक दी
3 अगस्त 2024 को सोनीपत जिले के गांव महसवानपुर खुर्द और वर्तमान में बनीपुर चौक निवासी एक महिला ने बेटे साहिल की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में महिला ने बताया था कि उसका बेटा साहिल बावल में मजदूरी करता था। बिहार के छपरा जिले की रहने वाली महिला व उसके बेटे के साथ सत्या कॉलोनी बावल में किराये के मकान में रह रहा था। इसी दौरान आरोपी महिला किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आ गई। उसके बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। महिला पर अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर साहिल की हत्या करवाने का आरोप लगा। दोनों ने मिलकर पहले उसकी गर्दन में चाकू घोपा और फिर कुएं में लाश फेंक दी थी।
विज्ञापन


--------------

केस 2 : शराब पिलाकर प्रेमी ने कर दी हत्या

8 मार्च 2018 की सुबह गांव देवलावास के निकट सरसों के खेत से पुलिस ने गढ़ी बोलनी निवासी रामस्वरूप का शव बरामद किया था। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसके रामस्वरूप की पत्नी के साथ संबंध थे। इसका पता रामस्वरूप को लग गया था। रामस्वरूप पत्नी से मारपीट भी करता था। आरोपी ने मृतक रामस्वरूप की पत्नी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी। आरोपी ने रामस्वरूप के साथ पहले शराब पी। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

केस 3 : शादी से पहले पत्नी का था प्रेम प्रसंग, रास्ते से हटाने के लिए पति की हत्या कराई

गांव सुधराना में 22 दिसंबर 2019 की रात में 35 वर्षीय सुरेंद्र की हत्या उसकी पत्नी व प्रेमी ने 2 लोगों के साथ मिलकर की थी। 2007 में सुरेंद्र की शादी हुई थी। मृतक सुरेंद्र क्लर्क के पद पर कार्यरत था। उसकी पत्नी के जींद जिले के पांडुपिंडारा गांव निवासी के साथ संबंध हो गए थे। पुलिस पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया था कि पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या का प्लान बनाया था। रात लगभग 11 बजे दो-तीन लोगों ने घर में घुसकर सुरेंद्र की हत्या कर दी और फरार हो गए। बाद में पत्नी ने तीन-चार अज्ञात लोगों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया था। मोबाइल फोन ट्रैकिंग से वारदात का खुलासा हुआ था।


--------------

केस 4 : रास्ते का बना रोड़ा, पत्नी के कहने पर प्रेमी ने कर दी हत्या

जून 2017 में मध्य प्रदेश के जिला कटनी के गांव सिजेहरी निवासी 40 वर्षीय कमलेश सिंह अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ कोसली में फ्लाईओवर के निकट रह रहा था। कमलेश अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने मोबाइल नंबर की जांच की तो पता लगा कि कमलेश 10 जून 2017 को खेड़ी रामगढ़ निवासी के साथ लगातार संपर्क में था। उनके ट्यूबवेल के पास रहता था। पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। ट्यूबवेल पर रहने के दौरान महिला के आरोपी से संबंध हो गए थे। कमलेश रास्ते का रोड़ा बना हुआ था। शराब पिलाने के बहाने कमलेश की कस्सी से वार कर हत्या कर दी।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed