फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The team sampled for three food items

टीम ने तीन खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

Fri, 11 Mar 2022 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
The team sampled for three food items
एक बार फिर खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन की टीम ने कस्बा धारूहेड़ा में तीन जगहों पर छापे मारकर दो मिठाई और एक तेल का सैंपल लिया। सैंपलों को सील लगाकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया। शुक्रवार की दोपहर बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन की टीम ने धारूहेड़ा के मार्केट में दो मिष्ठान भंडार व एक परचून की दुकान पर छापा मारकर दो मावा के जबकि एक खाद्य तेल का सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में जनवरी माह में शहर के सर्कुलर रोड पर एक दुकान से पतांजलि ब्रांड से मिलते जुलते देशी घी का नमूना लिया गया था, जो बाद में प्रयोगशाला में जांच में फेल हो गया। दिसंबर माह से लगातार खाद्य सुरक्षा एवं औषधीय प्रशासन की टीम जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर छापे मार रही है। जिले के कस्बा बावल, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, कोसली, कुंड, खोरी, डहीना के बाजारों में कई जगहों से खाद्य नमूने लेकर इन्हें जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

धारूहेड़ा में दो मिष्ठान भंडारों और एक परचून की दुकान पर छापे मारकर तीन खाद्य सैंपल लिए गए हैं। इनको जांच के लिए सील लगाकर प्रयोगशाला में भिजवा दिया गया है। जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed