{"_id":"620bee866874a079c01d5642","slug":"the-teachings-and-ideals-of-guru-ravidas-are-relevant-even-today-dr-banwari-rewari-news-rtk638533228","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास की शिक्षा और आदर्श आज भी प्रासंगिक : डॉ. बनवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास की शिक्षा और आदर्श आज भी प्रासंगिक : डॉ. बनवारी
विज्ञापन
संत रविदास जयंती के अवसर पर निकाली गई नगर शोभायात्रा का फीता काटकर शुभारंभ करते सहकारिता मंत्री ?
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मनुष्य जन्म से नहीं बल्कि कर्मों से महान बनता है। संत शिरोमणि गुरु रविदास ने अपना पूरा जीवन सर्व समाज के उत्थान को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि रविदास द्वारा दी गईं शिक्षाएं, जीवन आदर्श आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं। वह मंगलवार को गुरु रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नगर शोभा यात्रा का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर कई झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं रहीं।
मंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास किसी एक जाति या संप्रदाय के गुरु नहीं थे, बल्कि वे पूरी मानव जाति को रास्ता दिखाने वाले महापुरुष थे। आज भी उनकी शिक्षा प्रकाश पुंज की तरह हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं। उन्होंने अपने पदों (कविता) के माध्यम से समाज में भेदभाव का विरोध किया और भक्ति आंदोलन से समाज सुधार का साहसिक व ऐतिहासिक काम किया।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि गुरु रविदास ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने, अमीर-गरीब का अंतर कम करने, कर्म के आधार पर व्यक्ति को सम्मान देने, नशा की प्रवृति से दूर रहने और संस्कार व संस्कृति के विकास पर जोर दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने संत शिरोमणि रविदास, संत कबीर दास, महर्षि वाल्मीकि, बाबा साहेब आंबेडकर, जैसे महापुरुषों की जयंती मनाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। इसका उद्देश्य यही है कि इन महापुरुषों के जीवन आदर्श और शिक्षाओं को हमारी युवा पीढ़ी आत्मसात करते हुए बेहतर समाज और देश के निर्माण में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में महासफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। इसमें सभी लोग भागीदार बनें।
इस अवसर पर हंसराज चौधरी, मेहरचंद बाबू, राम सिंह चौधरी, हरप्रसाद, सरजीत कुमार, राजेश कुमार, रविन्द्र कुमार, खुशीराम, अमर सिंह, प्रवीन कुमार, डॉ. टीसी तंवर, रामपाल मेहरा, लालचंद, फूल सिंह, ईश्वर सिंह, आरके सांभरिया, जयवीर योगी आदि उपस्थित रहे।