फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The target is to complete the construction of the second lane of the Circular Road in two months.

Rewari News: सर्कुलर रोड की दूसरी लेन का निर्माण दो माह में पूरा करने का लक्ष्य

Thu, 29 Jan 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 29 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The target is to complete the construction of the second lane of the Circular Road in two months.
राजीव गांधी खेल परिसर की बदहाल दशा। संवाद
रेवाड़ी। सर्कुलर रोड की दूसरी लेन का नवनिर्माण शुरू होने जा रहा है। दो महीने में निर्माण कार्य पूरा करने लक्ष्य रखा गया है। लोक निर्माण विभाग ने योजना बनाई है कि निर्माण के दौरान जनता को असुविधा न हो, इसलिए रोड को टुकड़ों में बनाया जाएगा और हर 15 दिन के अंतराल पर तैयार हिस्से को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी और अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक को मॉडल टाउन, शिव चौक और रेलवे स्टेशन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। खास बात यह है कि नई लेन बनाने के साथ-साथ विभाग दूसरी लेन के खराब हिस्सों की मरम्मत करेगा ताकि पूरा मार्ग पूरी तरह से दुरुस्त हो सके।
विज्ञापन

सड़क का निर्माण सबसे पहले बावल चौक से अपना बाजार व शिव चौक कट तक होगा। इस दौरान रास्ता वन-वे रहेगा और अंबेडकर चौक से आने वाले वाहनों को शिव चौक होकर महाराणा प्रताप चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर चौक तक के हिस्से का काम शुरू होने पर रास्ता वन-वे रहेगा और लियो चौक व दिल्ली रोड से आने वाले वाहनों को गढ़ी बोलनी रोड से शिव चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
अंबेडकर चौक से लियो चौक तक निर्माण के दौरान धारूहेड़ा चुंगी से आने वाले ट्रैफिक को कोनसीवास रोड से डायवर्ट कर रास्ता वन-वे किया जाएगा।
अंतिम चरण में लियो चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक के निर्माण के दौरान दिल्ली रोड व नारनौल से बावल चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को नागरिक अस्पताल और रेलवे स्टेशन होते हुए नाईवाली की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

-
पहली लेन का हो चुका है निर्माण
शहर की 10 साल पहले बनी व लंबे समय से खराब पड़ी इस सड़क की पहली लेन (बावल चौक से तक धारूहेड़ा चुंगी तक जाने वाली) का नवनिर्माण जनवरी 2025 में पूरा हो चुका है। अब बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक की दूसरी लेन मॉडल टाउन की ओर लगने वाली 1.27 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 2.50 करोड़ रुपये की लागत से 1 फीट गहरी सीमेंट कंक्रीट (सीसी) के साथ किया जाएगा।
-
बावल चौक से लेकर धारूहेड़ा चुंगी तक दोनों लेन होंगी दुरुस्त

पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के अनुसार सड़क निर्माण का कार्य दिन में किया जाएगा। यदि काम के दौरान जाम की स्थिति बनती है या सड़क तोड़ने में किसी प्रकार की तकनीकी दिक्कत आती है तो तुड़ाई का कार्य रात के समय किया जाएगा। नवनिर्माण का कार्य दिन में किया जाएगा। इसके अलावा विभाग बावल चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक की दोनों लेन को दुरूस्त करने पर ध्यान दे रहा है। पहले बन चुकी जिस लेन में गड्ढे या अन्य समस्याएं उभरी हैं, उन्हें भरकर उनकी उचित मरम्मत की जाएगी।

वर्जन
सर्कुलर रोड की दूसरी लेन का नवनिर्माण शुरू होने वाला है। 1.27 किमी लंबी इस सीसी रोड को दो महीने में पूरा करने का हमारा लक्ष्य है।-सत्येंद्र कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed