{"_id":"6ac2a17adafa61d22f033064","slug":"the-tableau-depicting-the-wedding-of-shri-ram-and-sita-was-taken-out-with-great-fanfare-and-musical-accompaniment-rewari-news-c-198-1-rew1001-246612-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीराम-सीता विवाह की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीराम-सीता विवाह की झांकी
विज्ञापन
धारूहेड़ा। खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति की ओर से नीलगिरी कॉलोनी में आयोजित संगीतमय श्रीराम-सीता विवाह कथा में रविवार को विवाह महोत्सव मनाया गया। इस दौरान श्रीराम और माता सीता के विवाह की भव्य झांकी निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भजनों की धुनों के बीच निकली झांकी में श्रीराम-सीता विवाह का सजीव चित्रण किया गया।
वार्ड पार्षद मनीषा सैनी ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक आयोजित की जा रही है। कथा व्यास बाल कृष्ण महाराज श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान करा रहे हैं। विवाह महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर आनंद लिया और भगवान श्रीराम व माता सीता के जयकारे लगाए।
रामकथा का समापन 5 अक्टूबर को होगा। अंतिम दिन पूर्णाहुति, हवन-यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।