फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The sword of action hangs on the firm

Rewari News: फर्म पर कार्रवाई की लटकी तलवार

Thu, 18 Apr 2024 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 18 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
The sword of action hangs on the firm
रेवाड़ी। बस स्टैंड में बस पकड़ने के लिए इंतजार करते यात्री। संवाद
रेवाड़ी। रोडवेज की बीएस-6 मॉडल बसों में मिलावटी डीजल कंपनी द्वारा सप्लाई करने के मामले की रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें डीजल के सैंपल फेल पाए गए हैं। वहीं अब रोडवेज विभाग संबंधित फर्म के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

साथ ही जिन बसों को नुकसान पहुंचा है और उसको दुरुस्त कराने में कितने रुपये खर्च हुए हैं, इसकी भी लिस्ट तैयार की जा रही है। रोडवेज प्रबंधन विभाग को हुए नुकसान का आकलन कर रहा है। इसे संबंधित फार्म से वसूल किया जाएगा। इसको लेकर रोडवेज प्रबंधन की तरफ से विभागीय कानूनी विशेषज्ञों से राय भी ली जा रही है। संबंधित फर्म का करीब छह लाख रुपये रोडवेज पर बकाया बताया जा रहा है, लेकिन नुकसान की राशि इससे कई गुना ज्यादा है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक पखवाड़े तक मिलावटी तेल के खेल के कारण पंपसेट और फिल्टर यूनिट में खराबी आ गई थी फिल्टर यूनिट की साफ-सफाई करने के बाद भी बसों का धुआं कम नहीं हुआ तो रोडवेज प्रबंधन ने फर्म के माध्यम से मंगाई जा रहे डीजल की सप्लाई बंद कर दी। सीधे आइओसीएल से डीजल की सप्लाई शुरू कर दी गई थी। वहीं डीजल के सैंपल लेकर जांच के लिए आइओसीएल की लैब में भिजवाए गए थे इनकी जांच रिपोर्ट अब एक माह के बाद आई है। जांच रिपोर्ट में सैंपल फेल पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
30 बस हो गई थी खराब

बता दें कि मार्च की शुरुआत में रोडवेज डिपो में सप्लाई हुए डीजल में मिलावट की बात सामने आई थी। मिलावटी डीजल के चलते मार्च के पहले सप्ताह से बीएस-6 माडल की रोडवेज बसों में दिक्कत शुरू हो गई थी। एक सप्ताह बाद तो यह दिक्कत इतनी बढ़ गई थी कि बसों से काफी धुआं निकलना शुरू हो गया था। रोडवेज प्रबंधन की तरफ से डीजल में मिलावट की आशंका को देखते हुए सैंपल जांच के लिए आइओसीएल (इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड) की लैब में भेजे गए थे। बीएस-6 माडल की बसें खराब होने के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ा था। जहां रोडवेज की तरफ से आइओसीएल से डीजल मंगाना पड़ा, वहीं बसों ठीक करने में काफी खर्च करना पड़ा था। इस दौरान बीएस-6 माडल की करीब 30 बस खराब हो गई थी।


वर्जन

बीएस-6 बसों में खराबी आने के बाद डीजल के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। अब रिपोर्ट में सैंपल फेल मिले हैं। इस पूरे मामले से मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। मुख्यालय की तरफ से निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।-देवदत्त, महाप्रबंधक, रोडवेज रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed