फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The sun did not shine throughout the day, the cold tormented me a lot

Rewari News: दिनभर नहीं निकली धूप से ठंड ने खूब सताया

Thu, 04 Jan 2024 10:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
The sun did not shine throughout the day, the cold tormented me a lot
ठंडक के चलते ठिठुरता जाता एक साइकिल चालक। संवाद
रेवाड़ी। जिले के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने के लिए मिल रहा है। वीरवार को सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा तो पूरे दिन धूप नहीं निकली। साथ ही शीत लहर चलती रही। इससे ठंड ने लोगों को खूब परेशान किया। ठंड की वजह से लोग भी कम ही बाहर निकले। वीरवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक पहुंच गया था। एक दिन में ही चार डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि अभी ऐसी स्थिति कुछ दिनों तक बनी रहेगी। लगातार तापमान घटने-बढ़ने की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। अस्पताल में वायरल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वीरवार को करीब 250 मरीज उपचार के लिए आए। चिकित्सकों ने भी ठंड से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन


6 जनवरी तक मौसम ऐसे रहने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक चार से पांच दिन में कोहरे की तीव्रता कम होने लगेगी। इसके बाद सुबह और रात में ही कोहरा रहेगा, लेकिन अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। उसके बाद भी ठंड बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ खत्म होने की वजह से पहाड़ों से चलने वाली हवा मैदानी क्षेत्र में आएगी। इससे शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। दिन में धूप खिलेगी तो रात में तापमान में गिरावट आएगी। 6 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

कड़ाके की ठंड व शीतलहर से बचाव को लेकर जिला प्रशासन ने सरकार के निर्देशानुसार विशेष एडवाइजरी जारी की है। डीसी राहुल हुड्डा ने आम नागरिकों से शीतलहर व सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक थोड़ी सी सावधानी बरतकर शीत व ठंड से बच सकते हैं।


3 महीने तक सामान्य होगी बारिश

मौसम विभाग ने बारिश और तापमान को लेकर अगले तीन महीने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी-मार्च तक सामान्य बारिश के आसार हैं। जनवरी में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज होने की संभावना है। वहीं, जनवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जाएगा। इसका मतलब है कि रात में ज्यादा ठंड नहीं पड़ेगी। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed