फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The SUCI submitted a memorandum to the President demanding a halt to the SIR.

Rewari News: एसयूसीआई ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर एसआईआर रोकने की मांग की

Wed, 30 Sep 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 30 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The SUCI submitted a memorandum to the President demanding a halt to the SIR.
सीटीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपता एसयूसीआई कम्युनिस्ट का प्रतिनिधिमंडल। संगठन
रेवाड़ी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने सीटीएम जितेंद्र कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया पर रोक लगाने और इसके तहत मतदाता सूची से हटाए गए नामों को बहाल करने की मांग की गई।
विज्ञापन

पार्टी के राज्य सचिव एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि इससे निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और एसआईआर प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठते हैं। उन्होंने एसआईआर के दौरान हटाए गए करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम बहाल करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने दूसरी ओर कहा है कि एसआईआर सहित उसके सभी निर्णय तीनों आयुक्तों की सर्वसम्मति से लिए गए हैं और अलग-अलग टिप्पणियां आयोग की सामान्य आंतरिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला सचिव शेर सिंह ने किया। इस दौरान पवन कुमार, अजय सिंह, सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार, हरिओम सिंह, अमर सिंह, कृष्ण कुमार यादव और दीपराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed